scorecardresearch
 

Karwa Chauth Trending Sarees: सिल्क-बनारसी छोड़िए, इस करवाचौथ ट्राई करें 10 ट्रेंडिंग साड़ियां, लुक देखकर हर कोई करेगा तारीफ

इस करवाचौथ अगर आप भारी सिल्क और बनारसी साड़ियों से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो ऑर्गेंजा, टिश्यू, रफल और प्री-ड्रेप्ड जैसी लाइटवेट साड़ियां बेहतरीन ऑप्शन हैं. ये आपको न सिर्फ आराम देंगी बल्कि एक स्टाइलिश और ट्रेंडी फेस्टिव लुक भी देंगी.

Advertisement
X
करवा चौथ के लिए लाइट साड़ियां खरीद सकते हैं.  (PHOTO:AI)
करवा चौथ के लिए लाइट साड़ियां खरीद सकते हैं. (PHOTO:AI)

Karwa Chauth Trending Sarees: करवाचौथ का त्योहार आते ही महिलाएं अपने कपड़ों और साज-श्रृंगार की तैयारी शुरू कर देती हैं. इस दिन हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे खूबसूरत और खास हो. इस खास दिन के लिए महिलाएं नई साड़ी खरीदती हैं, आमतौर पर साड़ी खरीदने की बारी आती है तो महिलाएं सिल्क, बनारसी और हैवी कढ़ाई वाली साड़ियां खरीदती हैं.

अगर आप इन साड़ियों को पहनकर बोर गई हैं और आपकी अलमारी भी इन्हीं से भरी पड़ी है और आप इस साल कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो इस समय काफी सारी साड़ियां ट्रेंड हैं, जो लाइट वेट होने के साथ-साथ काफी स्टाइलिश भी लगती हैं. आइए जानते हैं करवाचौथ पर कौन-सी साड़ियां ट्राई कर सकती हैं.

जयपुरी लहरिया साड़ी

इस समय सबसे ज्यादा जयपुरी लहरिया साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं. यह उन महिलाओं के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें कलरफुल और पारंपरिक कपड़े पसंद हैं. इसकी लहरों जैसी तिरछी धारियां इसे बाकी साड़ियों से अलग बनाती हैं. गुलाबी-पीली, लाल-हरी और नीली लहरिया साड़ियां करवाचौथ के लिए चुन सकती हैं. 

ऑर्गेंजा साड़ी

अगर आपको हल्की साड़ी पहनने का मन है तो इस बार आफ करवाचौथ के लिए ऑर्गेंजा साड़ी खरीद सकती हैं, जिसका फैब्रिक काफी खूबसूरत ल इसे आकर्षक लुक देता है. अगर आप करवाचौथ पर कुछ हल्का लेकिन स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो लाल, पीच, गुलाबी या रानी रंग की ऑर्गेंजा साड़ी चुन सकती हैं. फूलों की कढ़ाई या सुनहरे बॉर्डर वाली साड़ी के साथ पफ स्लीव्स वाला ब्लाउज अच्छा लगेगा. 

Advertisement

सांगानेरी प्रिंट साड़ी

हैवी साड़ी की बजाय आप इस साल लाइट और कंफर्टेबल साड़ी पहनना चाहती हैं तो आप सांगानेरी प्रिंट ट्राई कर सकती हैं. राजस्थान के सांगानेर की पहचान माने जाने वाले इन प्रिंट्स में फूल-पत्तियों और बारीक डिजाइन का इस्तेमाल होता है. सफेद कलर पर लाल प्रिंट या हल्के गुलाबी रंग की साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज बहुत सुंदर लगता है.

टिश्यू साड़ी

चमकदार साड़ियों का शौक है, तो टिश्यू साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं. इसका हल्का मेटैलिक टेक्सचर रोशनी में चमकता है और बिना ज्यादा कढ़ाई के भी अच्छा लुक देता है. गोल्डन, रोज गोल्ड और कॉपर रंग करवाचौथ की शाम के लिए अच्छे विकल्प हैं. इसके साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज, छोटी बिंदी और हल्की ज्वेलरी पहन सकती हैं.

सीक्विन साड़ी

अगर आपको ग्लैमरस लुक पसंद है, तो सीक्विन साड़ी पहन सकती हैं. इस पर लगे चमकदार सितारे साड़ी को पार्टीवेयर जैसा लुक देते हैं. मरून, वाइन, लाल और गहरे हरे रंग की साड़ियां खूबसूरत लग सकती हैं. चूंकि साड़ी पर पहले से चमक होती है, इसलिए इसके साथ हैवी नेकलेस नहीं बल्कि स्टेटमेंट ईयररिंग्स अच्छे लगते हैं.

प्री-ड्रेप्ड साड़ी

अगर आपकी नई-नई शादी हुई है, यह आपका पहला करवा चौथ है और आपको साड़ी बांधने में दिक्कत होती है. तो आजकल बाजारों में प्री-ड्रेप्ड साड़ियां खूब बिक रही हैं, इनमें न तो प्लीट्स बनाने और न ही पल्लू को संभालने की जरूरत होती है. इनको पहनना बहुत आसान होता है, लाल, मरून और पिंक कलर्स में मिलने वाली ऐसी साड़ियों के साथ बेल्ट या डिजाइनर ब्लाउज पहनकर आप अपने देसी अवतार को मॉडर्न लुक बना सकते हैं.

Advertisement

जयपुरी गोटा-पट्टी साड़ी

करवाचौथ पर पारंपरिक और थोड़ा शाही लुक चाहिए, तो गोटा-पट्टी वर्क वाली साड़ी चुन सकती हैं. इसमें सुनहरी पट्टियों और सजावटी काम से बॉर्डर या पल्लू को खूबसूरत बनाया जाता है. लाल, हरे और गुलाबी रंग की साड़ियों पर सुनहरा काम काफी अच्छा लगता है. इसके साथ गोल्डन ज्वेलरी और मैचिंग चूड़ियां पहनकर त्योहार के लिए तैयार हो सकती हैं.

रफल साड़ी

पारंपरिक साड़ी में मॉडर्न टच चाहिए, तो रफल साड़ी चुन सकती हैं. इसके पल्लू या किनारों पर बनी झालरें इसे अलग अंदाज देती हैं. पीच, पिंक, लाल और वाइन रंगों में यह साड़ी अच्छी लगेगी. इसके साथ सिंपल ब्लाउज और हल्की ज्वेलरी पहनें, ताकि साड़ी की डिजाइन उभरकर आए. करवाचौथ की शाम के लिए यह स्टाइल एक अलग लुक दे सकता है.

जयपुरी बंधेज साड़ी

राजस्थानी बंधेज साड़ी का अपना अलग अट्रैक्शन है, इस पर बनी छोटी-छोटी बिंदियों जैसे डिजाइन इसे पारंपरिक लुक देते हैं. लाल, मरून, रानी पिंक और हरे रंग की बंधेज साड़ी करवाचौथ के लिए अच्छी रहेगी. आप चाहें तो गोटा-पट्टी बॉर्डर वाली साड़ी चुन सकती हैं, इसके साथ मैचिंग ब्लाउज और पारंपरिक ज्वेलरी पहनकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं.

सैटिन साड़ी

अगर आप इस करवाचौथ पर लाल कलर से हटकर कुछ पहनना चाहती हैं, तो एमराल्ड ग्रीन, रॉयल ब्लू या प्लम रंग की सैटिन साड़ी ट्राई कर सकती हैं. इसका सॉफ्ट और शाइनी फैब्रिक सादगी में भी स्टाइलिश लगता है. 

Advertisement

साड़ी चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

करवाचौथ पर साड़ी खरीदते समय सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि आराम का भी ध्यान रखना चाहिए. पूजा और दूसरे रीति-रिवाजों के दौरान ऐसा फैब्रिक चुनें जिसे संभालना आसान हो. साड़ी के कलर के हिसाब से ब्लाउज और जूलरी चुनें. अगर साड़ी पर ज्यादा कढ़ाई या चमक है, तो हल्की जूलरी पहन सकती हैं. वहीं, सादी साड़ी के साथ हैवी झुमके, चोकर या कमरबंद अच्छा लग सकता है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement