scorecardresearch
 

पालमपुर में शूटिंग कर रही हैं कथावाचक जया किशोरी, बछड़े संग खेलती आईं नजर, लाल जोड़े में लगीं बला की खूबसूरत! PHOTOS

जया किशोरी इन दिनों शूटिंग में बिजी हैं, जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. सामने आई तस्वीरों में खूबसूरत अनारकली सूट में कथावाचक बहुत सुंदर लग रही हैं, उनका यह अंदाज एक बार फिर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.

Advertisement
X
पालमपुर एक बेहद खूबसूरत जगह है. (PHOTO:ITG)
पालमपुर एक बेहद खूबसूरत जगह है. (PHOTO:ITG)

Jaya Kishori Fashion: जानी मानी कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. जया किशोरी अपने विचारों के जरिए तो लोगों को मंत्रमुग्ध कर ही देती हैं, लेकिन उनका लुक भी हर बार लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हो जाता है. जया किशोरी ने छोटी उम्र में ही एक मुकाम हासिल कर लिया है, लोग उनकी कथा सुनने के लिए दूर-दूर से आते हैं.

जया किशोरी ने इन दिनों हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशन पालमपुर में शूटिंग में बिजी हैं, जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. कथावाचक जया किशोरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट में अपनी शूटिंग के पीछे की झलक लोगों को दिखाते हुए अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं.

पालमपुर में जया किशोरी किस चीज की शूटिंग के लिए गई हैं, फिलहाल उसे लेकर जानकारी सामने आई है. हालांकि वो कई भक्ति गीत में नजर आ चुकी हैं, शायद एक बार फिर वो किसी भक्ति सॉन्ग की शूटिंग ही कर रही हैं. हमेशा की तरह इस बार भी जया किशोरी ट्रेडिशनल लुक में ही नजर आईं, लेकिन उनका यह नेचुरल अंदाज भी लोगों को पसंद आ रहा है.

लाल अनारकली में राजकुमारी लगीं जया किशोरी 

हरी-भरी वादियों और ठंडी हवाओं के बीच जया किशोरी ने रेड कलर का बेहद खूबसूरत अनारकली सूट पहना हुआ था. गोल्डन बूटी वर्क और चौड़े बॉर्डर वाला यह अनारकली सूट उन्हें रॉयल लुक दे रहा था. सूट के साथ में मैचिंग दुपट्टा ओढ रखा है.

Advertisement
लाल सूट में जया किशोरी
लाल सूट में जया किशोरी

इस सूट की खासियत यह है कि इसकी फुल स्लीव है और उस पर गोल्डन बॉर्डर है, जो दूर से देखने में चूड़ियों की तरह लग रहा है और उनके लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बना रहा है. माथे पर छोटी सी बिंदी और सॉफ्ट मेकअप ने उनके लुक सिंपल के साथ एलीगेंट बना दिया है. लाल सूट के साथ गोल्डन कलर के लेयर्ड झुमके उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं.

बछड़े के साथ खेलतीं कथावाचक
बछड़े के साथ खेलतीं कथावाचक

पूजा की थाली लिए दिखीं कथावाचक 

जया किशोरी ने बिहाइंड द सीन्स कैप्शन के साथ जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें से एक तस्वीर में वो पूजा की थाली लिए चलती दिखाई दे रही हैं. वहीं दूसरी फोटो में वह खेतों के बीच एक बछड़े के साथ खेलती दिखाई दे रही हैं.

बछड़े को हाथ लगाते हुए जया किशोरी
बछड़े को हाथ लगाते हुए जया किशोरी

बछड़े को देखकर उनके फेस का रिएक्शन काफी प्यारा और नेचुरल है, जिससे साफ लगता है कि वह इन पलों को खूब एन्जॉय कर रही हैं. एक दूसरी तस्वीर में वो सीढ़ियों के पास खड़ी हैं और उनके साइड में एक शख्स खड़ा है, जो उनको कैमरे में कुछ दिखा रहा है. 

कैमरे में देखती हुईं कथावाचक
कैमरे में देखती हुईं कथावाचक

जया किशोरी की शूटिंग के बिहाइंड द सीन्स मोमेंट्स से यह साफ झलकता है कि कथावाचक सिर्फ स्टेज पर बल्कि कैमरे के पीछे भी उतनी ही सिंपल और जमीन से जुड़ी हुई हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement