
जेन जी के लिए फैशन सिर्फ अच्छे कपड़े पहनने तक सीमित नहीं है. सही फुटवियर भी उनके पूरे लुक को खास बना सकता है. आज के युवा ऐसे जूते और सैंडल पसंद कर रहे हैं जो स्टाइलिश होने के साथ आरामदायक भी हों. यही वजह है कि कभी पुराने स्नीकर्स वापस ट्रेंड में आ जाते हैं, तो कभी अजीब दिखने वाले शूज फैशन स्टेटमेंट बन जाते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 फुटवियर ट्रेंड्स, जो जेन जी के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं.
1. चंकी स्नीकर्स
चंकी स्नीकर्स यानी मोटे सोल और बड़े डिजाइन वाले जूते. ये जूते कैजुअल आउटफिट से लेकर जींस और ओवरसाइज्ड कपड़ों के साथ अच्छे लगते हैं. जेन जी इन्हें अपने स्ट्रीट स्टाइल का हिस्सा बनाना पसंद कर रही है.
2. एडिडास साम्बा और रेट्रो स्नीकर्स
रेट्रो स्नीकर्स का ट्रेंड एक बार फिर लौट आया है. पतले सोल, सिंपल डिजाइन और पुराने जमाने के लुक वाले ये जूते आज के युवाओं के पसंदीदा फुटवियर में शामिल हैं. इन्हें जींस, कार्गो और यहां तक कि स्कर्ट के साथ भी पहना जा सकता है.

3. प्लेटफॉर्म शूज
प्लेटफॉर्म शूज उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हैं जो अपने लुक में थोड़ा एक्स्ट्रा स्टाइल जोड़ना चाहते हैं. इनका मोटा सोल हाइट को थोड़ा बढ़ाता है और साधारण आउटफिट को भी अलग लुक देता है. स्नीकर्स से लेकर सैंडल तक, इनके कई डिजाइन मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें: ‘माइक्रो रोमांस’ क्या है? छोटे-छोटे जेस्चर से ऐसे प्यार जताते हैं Gen Z!
4. बैले फ्लैट्स
बैले फ्लैट्स का ट्रेंड फिर से फैशन में लौट आया है. ये हल्के, सिंपल और एलिगेंट दिखने वाले फुटवियर हैं. जेन जी इन्हें जींस, मिनी स्कर्ट और ड्रेस के साथ स्टाइल कर रही है. खास बात यह है कि ये कैजुअल और सेमी-फॉर्मल दोनों लुक के साथ अच्छे लगते हैं.
5. क्लॉग्स और क्रॉक्स
आराम और स्टाइल का कॉम्बिनेशन चाहने वाले युवाओं के बीच क्लॉग्स और क्रॉक्स काफी पसंद किए जाते हैं. इनकी खासियत है इनका अलग डिजाइन और कंफर्ट. वहीं, रंग-बिरंगे चार्म्स लगाकर इन्हें अपनी पसंद के हिसाब से पर्सनलाइज भी किया जा सकता है.
जेन जी के फुटवियर ट्रेंड्स बताते हैं कि अब फैशन में सिर्फ महंगे या ब्रांडेड जूते पहनना जरूरी नहीं है. युवा ऐसे फुटवियर चुन रहे हैं जो उनके कम्फर्ट, पर्सनैलिटी और स्टाइल को दिखा सकें.