फिल्ममेकर बोनी कपूर की लाडली और सोशल मीडिया पर अपनी सादगी के लिए पहचानी जाने वाली अंशुला कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना रखी है. अंशुला एस्क्वायर इंडिया और माइकल कोर्स की दिवाली पार्टी में नजर आईं. शादी के बाद यह उनकी पहली दिवाली है. इस पार्टी में वो गहरे गुलाबी रंग के बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश स्कर्ट-टॉप में बला की खूबसूरत लग रही थीं. उनका यह ग्रेसफुल और ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अंशुला के लुक से लड़कियां भी दिवाली के लिए ड्रेस अप होने का आडिया ले सकती हैं.
अंशुला कपूर का प्री दिवाली लुक हुआ वायरल
शादी के बाद अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट कर रहीं अंशुला कपूर का एथनिक फैशन बेहद खास और क्लासी नजर आया. उन्होंने इस पार्टी के लिए गहरे गुलाबी रंग का स्टाइलिश स्कर्ट-टॉप का चुनाव किया था जो देखने में बिलकुल लहंगे वाली वाइब दे रहा था.
अशुंला के इस स्कर्ट के साथ स्वीटहार्ट नेकलाइन और फुल स्लीव्स वाला मैचिंग ब्लाउज पहना था. स्लीव्स के बॉर्डर पर गोल्डन धागे का काम नजर आ रहा था. उनके लहंगे के बॉर्डर और बीच-बीच में थ्रेड वर्क एम्ब्रायडरी की गई थी. उनके इस आउटफिट पर किया गया खूबसूरत और बारीक थ्रेड/एंब्रॉयडरी वर्क इसे एक परफेक्ट फेस्टिव वाइब दे रहा था, जो उनके ऊपर बहुत फब रहा था.
उन्होंने अपने पिंक कलर के ड्रेस से मैच करता हुआ गुलाबी और हरे रंग का प्रिंटेड दुपट्टा कैरी किया हुआ था.
मिनिमल ज्वैलरी और सटल मेकअप
अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए अंशुला ने बहुत ही क्लासी और मिनिमल ज्वैलरी कैरी की, जिसमें एक बेहद खूबसूरत स्टेटमेंट चोकर था. उन्होंने कानों में कोई ईयररिंग्स नहीं पहने थे. साथ ही हाथ में स्टेटमेंट रिंग और एक क्लच कैरी किया था.
अंशुला का मेकअप था काफी एलिगेंट
उनका सटल ग्लोइंग मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और उन्होंने अपने कर्ली बालों में सुंदर ब्रेड बनाई हुई थी. माथे पर निकली लटें उनकी सुंदरता को और निखार रही थीं. उनका ये सिंपल हेयरस्टाइल उनके पूरे लुक को और ज्यादा ग्रेसफुल बना रहा था.
शादी के बाद पहली दिवाली के जश्न में अंशुला के चेहरे की खुशी और उनका यह सिंपल अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.