scorecardresearch
 

Alia Bhatt Durga Puja Look: दुर्गा पूजा में बंगाली बाला बनकर पहुंचीं आलिया भट्ट, फ्यूशिया गुलाबी साड़ी और पफ वाले ब्लाउज दिखाया 'रानी' अवतार

मुंबई में दुर्गा पूजा के मौके पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोने के गोटा बॉर्डर वाली सुंदर गुलाबी साड़ी पहनकर पहुंचीं जिसमें वो एक दम बंगाली बाला लग रही थीं.

Advertisement
X
दुर्गा पूजा में बंगाली लुक में छाईं आलिया (Photo: ITG)
दुर्गा पूजा में बंगाली लुक में छाईं आलिया (Photo: ITG)

नवरात्रि और दुर्गा पूजा की धूम बॉलीवुड सितारों पर भी चढ़ी हुई है. अयान मुखर्जी के परिवार ने भी दुर्गा पूजा का आयोजन किया जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पूरी तरह बंगाली बाला बनकर पहुंचीं. गहरे गुलाबी रंग की साड़ी और पफ वाले ब्लाउज में आलिया पूरी तरह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की 'रानी' चैटर्जी लग रही थीं. 

दुर्गा पूजा पर आलिया भट्ट का ट्रैडिशनल लुक
इस मौके पर आलिया ने एक बेहद खूबसूरत और पारंपरिक साड़ी चुनी थी जिसमें चटख रंगों के साथ-साथ बहुत ही शालीन और शानदार स्टाइल देखने को मिला. गहरे गुलाबी या फ्यूशिया रंग की इस साड़ी में रेशम जैसी चमक थी और इसके किनारों पर सुनहरे रंग की गोटा-पट्टी का काम किया गया है.

आलिया बनीं बंगाली बाला

आलिया के लुक की सबसे खास बात थी कि उन्होंने इस साड़ी को पारंपरिक बंगाली अंदाज में पहना था जिसमें पल्लू को कंधे पर इस तरह रखा गया था कि ब्लाउज का डिजाइन साफ ​​दिखाई दे. फिरोजी-नीले रंग के फिटिंग वाले ब्लाउज में गोल गला और छोटी, हल्की पफी आस्तीनें थीं. यह गुलाबी साड़ी के साथ एक बेहतरीन कंट्रास्ट बनाता है और सुनहरे बॉर्डर तथा पीछे की तरफ की गई सुनहरी गोटा-पट्टी की कढ़ाई इस लुक में चार चांद लगा देती है.

Advertisement

उन्होंने साड़ी के साथ पफ वाला ब्लाउज पहना था और साड़ी-ब्लाउज के इस पूरे कॉम्बिनेशन में आलिया 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' वाली रानी चैटर्जी की तरह दिख रही थीं.

स्टाइलिंग भी थी कमाल
आलिया ने साड़ी के साथ सुनहरे रंग के झुमके और दोनों हाथों में ढेर सारी सुनहरी चूड़ियां पहनी थीं. इसके अलावा, उन्होंने बड़ी सुनहरी अंगूठियां और झुमकों के साथ कानों की चेन भी पहनी थी. उनकी ज्वेलरी साड़ी के पारंपरिक और उत्सव वाले लुक के साथ एकदम सही लग रही थी, जो उनके रंग-बिरंगे पहनावे पर हावी भी नहीं हो रही थी.

आलिया की बालों की स्टाइल काफी सिंपल थी. आलिया ने बीच से मांग निकालकर एक स्लीक जूड़ा बनाया था जिसे रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था. मेकअप की बात करें तो उन्होंने एक छोटी बिंदी लगाई, आंखों को हल्का सा हाईलाइट किया, नेचुरल मेकअप रखा और होंठों पर हल्का रंग लगाया, जिससे उनका पूरा लुक निखर कर सामने आया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement