scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

51 की उम्र में भी करिश्मा कपूर का जलवा, कुंदन हार और ग्रीन सूट में लगीं 'हुस्न परी'; PHOTOS

Karisma Kapoor
  • 1/8

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने दौर की सबसे ज्यादा पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं, अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरत के लिए जानी जाती थीं. आज 51 साल की उम्र में भी करिश्मा का ग्लो कम नहीं हुआ है और भी वो उतनी ही हसीन लगती हैं.करिश्मा को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वो  दो बच्चों की मां हैं और उनकी बेटी 21 साल की हैं. करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसका उनका देसी लुक देख फैंस मंत्रमुग्ध हो गए हैं.

(Photo: Instagram@therealkarismakapoor)

Karisma Kapoor green suit
  • 2/8

करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम में डार्क ग्रीन कलर का कढ़ाई वाले सूट में अपनी कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वो बेहद हसीन लग रही हैं. उनका यह एथनिक लुक बेहद रॉयल और क्लासी है और शादी-मेहंदी जैसे इवेंट के लिए एकदम परफेक्ट भी है.  
 

(Photo: Instagram@therealkarismakapoor)

Karisma Kapoor suit look
  • 3/8

करिश्मा कपूर ने गहरे हरे रंग का एक खूबसूरत सिल्क सूट पहना है, जिसकी वी-नेकलाइन इसे खास बना रही है.स्ट्रेट कट कुर्ते के  नेकलाइन और स्लीव्स के किनारों पर बारीक जरदोजी वर्क हो रखा है, जो इसे फेस्टिव टच दे रहा है.
 

(Photo: Instagram@therealkarismakapoor)

Advertisement
Karisma Kapoor suit
  • 4/8

सूट और पलाजो के साथ उन्होंने मैचिंग सिल्क का दुपट्टा लिया है, जिस पर कुर्ते से मिलता-जुलता एम्ब्रॉयडरी वर्क और बॉर्डर है. दुप्पटे को उन्होंने अपने एक कंधे पर खुला करके डाला हुआ है. 


(Photo: Instagram@therealkarismakapoor)

Karisma Kapoor chokar
  • 5/8

उनके पूरे लुक में उनके गले का हैवी गोल्ड चोकर चार चांद लगा रहा है और सबका ध्यान भी खींच रहा है. कल्याण जूलर्स की ओपनिंग सेरेमनी में एक्ट्रेस शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने अपने देसी लुक से बिजलियां गिरा दी थीं. 

 

(Photo: Instagram@therealkarismakapoor)

Karisma Kapoor earrings
  • 6/8

इस भारी सोने के हार की बात करे तो इसमें बीच में कुंदन के साथ पन्ने के ड्रॉप्स लगे हैं, जो नया डिजाइन है. चोकर से मैचिंग ही उन्होंने ग्रीन कलर के बड़े झुमके पहने हैं, जो उनके आउटफिट के साथ खूब जंच रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने अपने हाथ में भी एक बड़ी स्टेटमेंट रिंग पहन रखी है.

(Photo: Instagram@therealkarismakapoor)

Karisma Kapoor hairstyle
  • 7/8

करिश्मा के मेकअप की बात करें तो उन्होंने बालों का सलीक बन बनाया हुआ है और माथे पर छोटी-सी बिंदी लगाई है. जो उनके एथनिक लुक को बिल्कुल के साथ एकदम बेस्ट लग रहा है.

(Photo: Instagram@therealkarismakapoor)

Karisma Kapoor makeup
  • 8/8

उनका मेकअप बहुत ही सोफिस्टिकेटेड है, न्यूड लिपस्टिक और विंग्ड आईलाइनर के साथ कोहल-रिम्ड आइज, हल्का सा ब्लश और हाईलाइटर चेहरे को ग्लो दे रहा है. उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए ट्रेडिशनल गोल्डन जूती पहनी है, जो पूरे आउटफिट को परफेक्ट बना रही है.

 

(Photo: Instagram@therealkarismakapoor)

Advertisement
Advertisement