scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

स्लिम फिट, रेगुलर, बैगी या स्किनी... लड़कियां बॉडी के मुताबिक कैसे चुनें परफेक्ट जींस?

jeans according to body type
  • 1/11

Jeans according to body type: रेगुलर, स्किनी, स्ट्रेट, हाई वेस्ट, मिड वेस्ट, लो वेस्ट जैसी कई तरह की जींस के बीच सही जींस ढूंढना मुश्किल होता है क्योंकि इंडिया में अधिकतर लोग अपने बॉडी टाइप नहीं बल्कि जो जींस ट्रेंड में होती हैं, उन जींस को ही ले लेते हैं.

(Photo: Stock.adobe)

jeans according to body type
  • 2/11

अगर महिलाओं की बात करें तो उन्हें अपने लिए जींस लेना और भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि जींस की फिटिंग का पूरा-पूरा असर उनके बॉडी शेप पर पड़ता है और गलत जींस उनके बॉडी शेप को पूरी तरह बदल सकती है. 

तो आज हम आपको आपकी बॉडी शेप के लिए सही जींस चुनने और आपके लिए परफेक्ट जींस चुनने के बेसिक तरीके बता रहे हैं.

(Photo: Stock.adobe)

jeans according to body type
  • 3/11

स्किनी जींस (Skinny Jeans)

स्किनी जींस उन लड़कियों के लिए सबसे ज्यादा सूट करती है जिनके पैर लंबे और पतले होते हैं. इस जींस को लॉन्ग शर्ट या क्रॉप टॉप के साथ पेयर कर सकती हैं. अगर आपका बॉडी शेप 'पियर' है तो डार्क कलर की स्किनी जींस चुनें ताकि लोअर बॉडी थोड़ी स्लिम नजर आए.

(Photo: Stock.adobe)
 

Advertisement
jeans according to body type
  • 4/11

स्किनी जींस या स्लिम मॉडल पतले या एथलेटिक फिगर वाले लोगों के लिए, आवरग्लास बॉडी शेप वालों के लिए या एच शेप वाली लड़कियों के लिए परफेक्ट होती है.

(Photo: Stock.adobe)
 

jeans according to body type
  • 5/11

बैगी जींस (Baggy jeans)

आजकल बैगी जींस का काफी ट्रेंड है. यह उन लड़कियों के लिए बेस्ट है जो थोड़ा कूल और रिलैक्स्ड लुक चाहती हैं. बैगी जींस काफी लूज फिटिंग में होते है जो नीचे तक फैले हुए होते हैं.

(Photo: Stock.adobe)
 

jeans according to body type
  • 6/11

अगर आपकी हाइट अच्छी है तो बैगी जींस आप पर खूब फबेगी. बैगी जींस को हमेशा फिटेड टॉप के साथ पहनें ताकि आपका शेप नजर आता रहे.

(Photo: Stock.adobe)
 

jeans according to body type
  • 7/11

स्ट्रेट फिट जींस (Straight Jeans)

स्ट्रेट फिट जींस एक ऐसी फिटिंग है जो लगभग हर बॉडी टाइप पर अच्छी लगती है. यह ऊपर से नीचे तक एक समान चौड़ाई की होती है जिससे पैर लंबे और टोंड दिखते हैं. ऑफिस जाने वाली महिलाओं या कैजुअल आउटिंग के लिए यह सबसे सुरक्षित विकल्प है.

(Photo: Stock.adobe)
 

jeans according to body type
  • 8/11

महिलाओं के लिए स्ट्रेट-लेग जींस एक क्लासिक ऑपशंस है. आवरग्लास, रेक्टेंगल, पियर, एप्पल... ये उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं जो हर दिन पहनने के लिए एक वर्सेटाइल लुक चाहते हैं. ये जींस शरीर के आकार को उभारता है और स्नीकर्स, लोफर्स या हील्स के साथ अच्छा लगता है.

(Photo: Stock.adobe)
 

jeans according to body type
  • 9/11

हाई और मिड राइज जींस (High or Mid-Rise Jeans)

हाई राइज जींस आपकी नाभि के ऊपर या ठीक उस पर आती है. आजकल यह सबसे ज्यादा ट्रेंड में है क्योंकि यह शरीर को एक परफेक्ट शेप देती है. वहीं मिड राइज जींस नाभि से करीब 2 इंच नीचे आती है.

(Photo: Stock.adobe)
 

Advertisement
jeans according to body type
  • 10/11

अगर आप अपने पेट के हिस्से को थोड़ा छिपाना चाहती हैं तो हाई राइज जींस बेस्ट है. छोटे कद की लड़कियों के लिए ये परफेक्ट है क्योंकि इससे हाइल लंबी दिखती है. मिड राइज जींस उन महिलाओं के लिए भी अच्छी है जिनकी कमर थोड़ी छोटी है. इसे आप फॉर्मल शर्ट या कैजुअल कुर्ती के साथ आसानी से पेयर कर सकती हैं.

(Photo: Stock.adobe)
 

jeans according to body type
  • 11/11

वाइड लेग जींस (Wide Legs Jeans)

अगर आपका हिप एरिया हैवी है और कंधे पतले हैं तो वाइड लेग जींस आपके लिए सबसे अच्छी है. यह जींस आपके निचले हिस्से के भारीपन को छिपाती है और बॉडी को एक समान लुक देती है.

(Photo: Stock.adobe)
 

Advertisement
Advertisement