scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

45 की मां या 25 की बेटी... श्वेता तिवारी और पलक में से कौन ज्यादा ग्लैमरस? देखें PHOTOS

Shweta Tiwari and Palak tiwari who is more stylish glamrous and fashionble photos
  • 1/8

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी उन हीरोइनों में से एक हैं जिन्हें देखकर लगता है कि उनकी उम्र मानो थम सी गई हो. श्वेता 45 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और लुक्स से नई एक्ट्रेसेस को मात देती हैं और वहीं दूसरी तरफ उनकी बेटी पलक तिवारी 25 साल की उम्र में बॉलीवुड का उभरता हुआ सितारा हैं. पलक भी अपनी मां की तरह काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश हैं. 

श्वेता और पलक दोनों का फैशन सेंस इतना कमाल है कि अक्सर फैंस ये तय नहीं कर पाते कि ग्लैमर और स्टाइल के मामले में मां आगे है या बेटी. इन दिनों सोशल मीडिया पर दोनों की ग्लैमरस तस्वीरों की खूब चर्चा हो रही है. आइए, नजर डालते हैं मां-बेटी की इस जोड़ी के बेहतरीन लुक्स पर...
 

(Photo: Instagram/Shweta Tiwari and Palak Tiwari)

25 year old Palak tiwari or 45 year old Shweta Tiwari
  • 2/8

ब्लैक एंड ब्राउन का जलवा

श्वेता तिवारी ने इस फोटो में डार्क ब्राउन रंग की हॉल्टर नेक स्लिट ड्रेस पहनी है. उनका यह लुक काफी क्लासी है जिसे उन्होंने हाथ में गोल्डन कफ के साथ एक्सेसराइज किया है. दूसरी तरफ पलक ने ब्लैक कलर की वन-शोल्डर ड्रेस पहनी है, जिसमें साइड स्लिट और बटन डिटेलिंग है. यह लुक काफी यूथफुल और ट्रेंडी है.

(Photo: Instagram/Shweta Tiwari and Palak Tiwari)

25 year old Palak tiwari or 45 year old Shweta Tiwari
  • 3/8

एथनिक एलिगेंस

पारंपरिक ड्रेस में भी मां-बेटी की जोड़ी काफी अच्छी लगती है. श्वेता ने पीले रंग की सिल्क साड़ी के साथ कंट्रास्ट रेड ब्लाउज और हैवी नेकलेस पहना है जो उन्हें एक परफेक्ट देसी वाइब दे रहा है. वहीं पलक ने आइवरी शेड की नेट वाली साड़ी कैरी की है जिस पर मिरर वर्क का काम है. पलक ने अपना लुक खुले बालों और चोकर नेकलेस के साथ पूरा किया है.

(Photo: Instagram/Shweta Tiwari and Palak Tiwari)

Advertisement
25 year old Palak tiwari or 45 year old Shweta Tiwari
  • 4/8

गाउन में गजब का ग्रेस

श्वेता ने इस लुक के लिए रॉयल ब्लू कलर का साटन गाउन कैरी किया है. गाउन की ड्रेप्ड नेकलाइन और बॉडी-हगिंग फिटिंग उनके कर्व्स को बेहतरीन तरीके से फ्लॉन्ट कर रही है. वहीं पलक ने ब्लैक कलर का स्ट्रैपलेस मरमेड स्टाइल गाउन पहना है जिस पर सिल्वर स्टोन वर्क है. पलक का यह लुक रेड कार्पेट जैसा लग रहा है.

(Photo: Instagram/Shweta Tiwari and Palak Tiwari)

25 year old Palak tiwari or 45 year old Shweta Tiwari
  • 5/8

ब्लैक ब्यूटी इन एथनिक

श्वेता और पलक दोनों ने इन फोटोज में ब्लैक कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट को चुना है. पलक ब्लैक लहंगा और एम्ब्रॉयडर्ड चोली में बहुत खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं श्वेता ने रफल्ड साड़ी पहनी है जिसे उन्होंने ग्रीन स्टोन वाले चोकर और मैचिंग इयररिंग्स के साथ पेयर किया है.

(Photo: Instagram/Shweta Tiwari and Palak Tiwari)

25 year old Palak tiwari or 45 year old Shweta Tiwari
  • 6/8

बीच वेकेशन स्टाइल

बीच लुक्स में श्वेता ने प्रिंटेड हॉल्टर नेक क्रॉप टॉप और डेनिम शॉर्ट्स कैरी किया है जिसमें वह काफी यंग और रिलैक्स्ड दिख रही हैं. पलक का लुक थोड़ा ज्यादा ग्लैमरस है, उन्होंने ब्लैक कोर्सेट टॉप के साथ बेज कलर की साटन स्कर्ट पहनी है. सनसेट की रोशनी उनके इस लुक को और भी निखार रही है.

(Photo: Instagram/Shweta Tiwari and Palak Tiwari)
 

25 year old Palak tiwari or 45 year old Shweta Tiwari
  • 7/8

मॉडर्न साड़ी वर्सेज लहंगा

श्वेता यहां लाइम ग्रीन रफल्ड साड़ी में मुस्कुराती नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने बेल्ट के साथ स्टाइल किया है. यह उन्हें एक स्लिम और टॉल लुक दे रहा है. पलक ने पेस्टल ग्रीन कलर का हैवी एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा पहना है. उनका यह पेलिट वाला ब्लाउज और दुपट्टा ड्रेपिंग स्टाइल काफी यूनिक है.

(Photo: Instagram/Shweta Tiwari and Palak Tiwari)

 

25 year old Palak tiwari or 45 year old Shweta Tiwari
  • 8/8

विंटर वाइब्स और बॉन्डिंग

इन फोटो में दोनों का कैजुअल विंटर लुक देखने को मिल रहा है. श्वेता ने ऑलिव ग्रीन टर्टलनेक के साथ ब्लैक बॉम्बर जैकेट और जींस पहनी है. पलक ने भी सिमिलर शेड का फुल स्लीव टॉप और ब्लैक लेदर पैंट्स कैरी किए हैं. साथ में गॉगल्स उनके लुक को स्टाइलिश बना रहे हैं.

(Photo: Instagram/Shweta Tiwari and Palak Tiwari)

 

Advertisement
Advertisement