scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

T20 world cup में नीली टी-शर्ट वाली 'मिस्ट्री गर्ल' अब देसी अवतार में, साड़ी-सूट में ढाया कहर

Aira rawat
  • 1/8

ICC T20 World Cup में भारत और अमेरिका के बीच हुए मैच से एक लड़की जो नीली टी-शर्ट और सफेद स्कर्ट पहने हुई थी, उसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. कुछ लोगों ने उसे एआई मॉडल कहा तो कुछ लोगों ने एडिटिंग कहा.

सोशल मीडिया पर आइरा रावत (Aira Rawat) एक प्रोफाइल है जिस पर ये फोटोज शेयर की गई थीं. इस अकाउंट से स्टेडियम में ली गईं फोटोज, सेल्फी के साथ-साथ कई फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड की हुई हैं. यह अकाउंट January 2024 में क्रिएट गया था और अभी उनके करीब 3.86 लाख फॉलोवर्स हैं.

(Photo: Instagram/Aira rawat)

(Photo: Instagram/Aira rawat)
  • 2/8

आइरा के अकाउंट पर बायों में 'Fashion dreamer | 💃 Style & soul' लिखा हुआ है. अब ये प्रोफाइल AI है या रियल इस बारे में तो सटीक जानकारी नहीं हैं लेकिन अगर फैशन और स्टाइलिंग के लिहाज से इस अकाउंट पर जो ट्रेडिशनल आउटफिट्स में फोटोज शेयर की गई हैं, वो लोगों को काफी पसंद आ रही हैं.

तो उन फोटोज को देख लेते हैं जिनकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. लड़कियां चाहें तो किसी ओकेजन पर ऐसा लुक रिक्रिएट कर सकती हैं.


(Photo: Instagram/Aira rawat)

beautiful girl Aira Rawat viral in ICC T20 World Cup
  • 3/8

पिंक फ्लोरल साड़ी

आइरा ने इस फोटो में लाइट पिंक कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी पहनी है जो उन्हें काफी फ्रेश लुक दे रही है. इसके साथ उन्होंने हैवी झुमके पहने हैं और अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है. स्माइल, सिंपल मेकअप ने उनका चॉर्म को और बढ़ाया है.

(Photo: Instagram/Aira rawat)
 

Advertisement
beautiful girl Aira Rawat viral in ICC T20 World Cup
  • 4/8

एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ता

आइरा ने इस लुक के लिए मस्टर्ड येलो कुर्ता चुना है जिस पर व्हाइट धागे की कढ़ाई हो रखी है और उन्हें काफी अच्छा लुक मिला है. ड्रेस के साथ उनकी छोटी बिंदी ने मेहफिल लूट ली है. उनका गोल्डन नेकलेस उन्हें काफी न्यूट्रिशन और ग्रेसफुल दिखा रहा है.

(Photo: Instagram/Aira rawat)
 

beautiful girl Aira Rawat viral in ICC T20 World Cup
  • 5/8

ब्लू-येलो वेवी टॉप

आइरा ने कैजुअल लुक में ने स्लीवलेस प्रिंटेड टॉप पहना है. हाथों में मेंहदी लगी हुई है और बालों में ढीला जूड़ा बनाया हुआ है. उनका यह लुक काफी यूथफुल और वाइब्रेंट लग रहा है.

(Photo: Instagram/Aira rawat)
 

beautiful girl Aira Rawat viral in ICC T20 World Cup
  • 6/8

शिफॉन साड़ी

आइरा पेस्टल पिंक साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज के कॉम्बिनेशन में काफी क्लासी लग रही हैं. उनकी मैचिंग चूड़ियां और मिनिमल एक्सेसरीज ने उनके ओवरऑल लुक को बैलेंस किया है. 

(Photo: Instagram/Aira rawat)
 

beautiful girl Aira Rawat viral in ICC T20 World Cup
  • 7/8

कुर्ती और जींस

मैरून शॉर्ट कुर्ती को डेनिम में आइरा ने इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन का बेहतर कॉम्बिनेशन बनाया है. ऑक्सीडाइज्ड झुमके और वेवी बाल इस सिंपल आउटडोर लुक को भी काफी अट्रैक्टिव बना रहे हैं.

(Photo: Instagram/Aira rawat)

beautiful girl Aira Rawat viral in ICC T20 World Cup
  • 8/8

लहंगा और ब्लाउज

आइरा का ये एक परफेक्ट फेस्टिव या वेडिंग लुक है. हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज और मैचिंग लहंगा उनके ऊपर बहुत सूट कर रहा है. सटल मेकअप और बिंदी के साथ उन्होंने इस रॉयल लुक को काफी अच्छे से कैरी किया है.

(Photo: Instagram/Aira rawat)

Advertisement
Advertisement