scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

अर्जुन-सानिया की रॉयल शादी में सारा तेंदुलकर का खूबसूरत लुक, सचिन-अंजलि भी लगे शाही, PHOTOS

अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक
  • 1/9

मुंबई में 5 मार्च को रॉयल अंदाज में एक खास शादी हुई, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत की. साउथ मुंबई के एक लग्जरी और हाई-सिक्योरिटी वेन्यू में हुई इस शादी में परंपरा और शाही अंदाज दोनों की झलक देखने को मिली. जैसे ही शादी से अर्जुन-सानिया के साथ उनकी फैमिली की फोटोज सामने आईं, सोशल मीडिया पर छा गईं.

इस खास मौके पर अर्जुन और सानिया के साथ-साथ तेंदुलकर और चंडोक फैमिली का वेडिंग फैशन भी खूब चर्चा में रहा. परिवार के हर सदस्य ने ऐसे आउटफिट चुने जो ट्रेडिशनल टच और मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन थे. सभी फैमिली फोटोज में बेहद खूबसूरत लग रहे थे. दूल्हेराजा अर्जुन की बहन सारा हों या फिर दुल्हनिया सानिया का भाई हों सभी का फैशन और स्टाइल ओवर-द-टॉप रहा. आइए जानते हैं कि अर्जुन और सानिया की इस रॉयल वेडिंग में परिवार के किस सदस्य ने क्या पहना.

अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक
  • 2/9

लाल नौवारी साड़ी में सजीं सानिया
शादी के खास दिन सानिया चंडोक लाल रंग की हैवी वर्क वाली खूबसूरत साड़ी में नजर आईं, जिसे उन्होंने ट्रेडिशनल नौवारी स्टाइल में ड्रेप किया था. ये साड़ी Tarun Tahiliani ने डिजाइन की थी. उनकी साड़ी पर सुनहरे धागों की बारीक कढ़ाई इसे और भी रॉयल बना रही थी.सानिया ने अपने ब्राइडल लुक को एमराल्ड (पन्ना) और कुंदन के चोकर सेट, मैचिंग मांग टीका और ट्रेडिशनल जूलरी के साथ कंप्लीट किया.

सानिया हाथों में हरे रंग की चूड़ियां और चूड़ा पहने नजर आईं, जो महाराष्ट्रीयन दुल्हन की पहचान मानी जाती है. उन्होंने बालों को खुला रखा और पीछे गुलाब के फूल लगाकर अपने लुक में ट्रेडिशनल टच जोड़ा, जिससे उनका पूरा ब्राइडल लुक बेहद एलिगेंट नजर आया.

(Photo: Instagram/@epicstories)

अर्जुन तेंदुलकर-सानिया
  • 3/9

अर्जुन तेंदुलकर का रॉयल वेडिंग लुक
वहीं अर्जुन तेंदुलकर शादी में मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई गहरे लाल (Maroon-Red) रंग की हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली शेरवानी में बेहद हैंडसम नजर आए. उनकी शेरवानी पर सफेद और सुनहरे धागों से किया गया बारीक कढ़ाई का काम लुक को और भी खास बना रहा था. अर्जुन ने इस शेरवानी को ऑफ-वाइट पायजामे और मैचिंग मोजरी के साथ पेयर किया, जिससे उनका पूरा लुक काफी सॉफिस्टिकेटेड और रॉयल दिखाई दे रहा था.

(Photo: Instagram/@epicstories)

Advertisement
सारा तेंदुलकर
  • 4/9

भाई की शादी में सारा तेंदुलकर का खूबसूरत लुक
भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सारा तेंदुलकर बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं. उन्होंने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ब्राइट पिंक साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन जरी और बारीक एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया था.

सारा ने अपने लुक को स्टेटमेंट मांग टीका, हैवी नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया, जो उनके ट्रेडिशनल अंदाज को और भी खास बना रहे थे. वहीं बालों को उन्होंने सॉफ्ट कर्ल्स में स्टाइल किया था, जिससे उनका पूरा लुक बेहद एलिगेंट और क्लासी लग रहा था.

(Photo: Yogen Shah)

अंजलि तेंदुलकर
  • 5/9

बेटे की शादी में अंजलि तेंदुलकर का एलिगेंट लुक
बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में अंजलि तेंदुलकर भी बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं. उन्होंने रानी पिंक कलर की खूबसूरत सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर एंटीक गोल्ड वर्क और चौड़ा गोल्डन बॉर्डर बना हुआ था. ये हैंडलूम साड़ी डिजाइनर Juhi Shah के कलेक्शन से थी, जो उनके सादगी भरे लेकिन रॉयल स्टाइल को बखूबी दिखा रही थी.

(Photo: Instagram/@nishisingh_muah)

सचिन तेंदुलकर
  • 6/9

सचिन तेंदुलकर का रॉयल वेडिंग लुक
बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सचिन रॉयल अंदाज में नजर आए. उन्होंने क्रीम/आइवरी शेड की खूबसूरत बंदगला शेरवानी पहनी थी, जिस पर हल्का सीक्वेंस और बारीक एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया था. ये शेरवानी मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से थी, जो उनके पूरे लुक को और भी खास बना रही थी.

शेरवानी की क्लीन फिटिंग और सटल वर्क की वजह से सचिन का लुक बेहद ग्रेसफुल और क्लासी लग रहा था. उन्होंने इसे सिंपल स्टाइल में कैरी किया, जिससे उनका पूरा अंदाज रॉयल होने के साथ-साथ बेहद सॉफिस्टिकेटेड नजर आया.

(Photo: Instagram/@epicstories)

चंडोक फैमिली
  • 7/9

चंडोक परिवार का शाही अंदाज
अर्जुन और सानिया की शादी में चंडोक परिवार का स्टाइल भी काफी रॉयल और क्लासी नजर आया. सानिया के परिवार ने भी अपने आउटफिट्स का चुनाव बड़े सोच-समझकर किया, जो पूरे वेडिंग फंक्शन की थीम के साथ अच्छी तरह मेल खा रहा था.

सानिया के पिता का लुक
सानिया के पिता पेस्टल पिंक रंग के लॉन्ग कुर्ता और नेहरू जैकेट सेट में नजर आए. ये आउटफिट काफी सॉफ्ट और एलिगेंट लग रहा था, जो तेंदुलकर परिवार की पेस्टल थीम के साथ भी बखूबी मैच कर रहा था. उनका पूरा लुक सिंपल होने के बावजूद बेहद रॉयल और ग्रेसफुल दिखाई दे रहा था.

(Photo: Instagram/@epicstories)

चंडोक फैमिली
  • 8/9

सानिया की मां का ट्रेडिशनल लुक
वहीं सानिया की मां गोल्डन और बेज रंग की हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उनकी साड़ी पर किया गया बारीक काम इसे और भी खास बना रहा था. उन्होंने अपने लुक को एमराल्ड जूलरी के साथ स्टाइल किया, जिससे उनका पूरा अंदाज बेहद एलिगेंट और ट्रेडिशनल लग रहा था.

(Photo: Instagram/@epicstories)

सानिया के भाई
  • 9/9

सानिया के भाई का सटल और एलिगेंट लुक
शादी में सानिया के भाई पाउडर पिंक/पीच शेड के एथनिक आउटफिट में बेहद डैशिंग और ग्रेसफुल नजर आए. उन्होंने सिल्क बेस वाले कुर्ता-पायजामा के साथ उसी रंग की खूबसूरत नेहरू जैकेट पेयर की थी, जिससे उनका पूरा लुक मोनोक्रोमैटिक और काफी ट्रेंडी लग रहा था. उनकी जैकेट पर बेहद बारीक धागों से की गई इंट्रिकेट एम्ब्रॉयडरी इस आउटफिट को और भी खास बना रही थी.

(Photo: Instagram/@epicstories)

Advertisement
Advertisement
Advertisement