scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

करोड़ों की मालकिन राधिका ने पति अनंत अंबानी के जन्मदिन पर पहना सिंपल सूट, सादगी देख सब हुए कायल

अनंत अंबानी के जन्मदिन पर राधिका मर्चेंट. (All Photos: Instagram/@vantara)
  • 1/8

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्मदिन मनाने के लिए जामनगर में पार्टी रखी गई है. जिसमें लैविश बर्थडे पार्टी के साथ ही हाथी सेवा से लेकर गऊ सेवा तक का भी आयोजन किया गया है. अनंत के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें एक बार फिर उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट सबका ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही हैं.

अनंत अंबानी के बर्थडे पर राधिका मर्चेंट.
  • 2/8

जामनगर में आयोजित इस खास मौके की कुछ तस्वीरों में अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट अपने सादगी भरे लुक से हर किसी का ध्यान खींच रही हैं. जहां अंबानी परिवार के फंक्शन अपने रॉयल अंदाज के लिए जाने जाते हैं, वहीं अनंत के जन्मदिन पर राधिका का ये सिंपल एंड सोबर अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. खास बात ये रही कि राधिका ने अपनी बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट के साथ ट्विनिंग की. दोनों बहनों का खूबसूरत अंदाज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

अनंत अंबानी के बर्थडे पर राधिका मर्चेंट.
  • 3/8

अनंत अंबानी के जन्मदिन के मौके पर राधिका मर्चेंट ने अपने सादगी भरे अंदाज से सभी का दिल जीत लिया. अक्सर भारी-भरकम लहंगे या डिजाइनर गाउन में नजर आने वाली राधिका ने इस बार एक बेहद खूबसूरत ऑरेंज कलर का अनारकली सूट चुना. उनका यूं सिंपल सूट में दिखना सादगी और शालीनता का बढ़िया उदाहरण है.

Advertisement
अनंत अंबानी के बर्थडे पर राधिका मर्चेंट.
  • 4/8

राधिका का ये सूट सिल्क फैब्रिक से बना है, जिस पर बारीक बूटी का काम नजर आ रहा है. सूट की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसके बॉर्डर और दुपट्टे पर गोटा-पट्टी का बेहद सुंदर और ट्रेडिशनल काम किया गया है. ये क्लासिक डिजाइन उनके पूरे लुक में एक ट्रेडिशनल टच जोड़ रहा है, जो फंक्शन के माहौल के लिए एकदम परफेक्ट है.

अनंत अंबानी के बर्थडे पर राधिका मर्चेंट.
  • 5/8

अपने लुक को बैलेंस रखने के लिए राधिका ने स्टाइलिंग को काफी मिनिमल रखा. उन्होंने अपने बालों को खुला रखा और नो-मेकअप लुक फ्लॉन्ट किया. इस सिंपल स्टाइलिंग ने उनकी खूबसूरती को और भी उभार दिया, जिससे वो काफी फ्रेश और ग्रेसफुल नजर आ रही थीं.

अनंत अंबानी के बर्थडे पर राधिका मर्चेंट.
  • 6/8

राधिका की बात हो और जूलरी की बात ना हो ऐसा हो नहीं सकता. लेकिन अपने सिंपल लुक के साथ राधिका ने जूलरी भी मिनिमल रखा. उन्होंने कानों में छोटे डायमंड स्टड्स पहने और हाथों में कड़े पहनकर अपने लुक को पूरा किया. अंबानी परिवार की छोटी बहू का ये अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है.

अनंत अंबानी के बर्थडे पर राधिका मर्चेंट और अंजलि मर्चेंट.
  • 7/8

अनंत अंबानी के जन्मदिन की तस्वीरों में राधिका मर्चेंट और उनकी बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट के बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग ने सबका ध्यान खींचा. इस खास मौके पर दोनों बहनें एक ही कलर के कपड़ों में ट्विनिंग करती नजर आईं. जहां राधिका ने ऑरेंज कलर का अनारकली चुना था, वहीं अंजलि मर्चेंट भी उन्हीं से मिलते-जुलते लुक में दिखाई दीं. अंजलि ने फ्लोरल प्रिंट वाला ऑरेंज कुर्ता और मैचिंग दुपट्टा कैरी किया.

अनंत अंबानी के बर्थडे पर राधिका मर्चेंट और अंजलि मर्चेंट.
  • 8/8

पूजा के दौरान और केक कटिंग के समय दोनों बहनों को एक साथ बेहद खुश देखा गया. ट्रेडिशनल आउटफिट्स में सजीं दोनों बहनों की सादगी और मुस्कुराहट ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है.

Advertisement
Advertisement