scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

करवा चौथ पर कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता ने दोस्तों संग लगवाई मेहंदी, काफ्तान पहन लगीं स्टाइलिश, Photos

Agrata Sharma Karwa Chauth Mehndi  (PHOTO: Instagram@agratasharmma)
  • 1/8

Agrata Sharma Karwa Chauth Mehndi: जाने-माने कवि कुमार विश्वास का परिवार लाइमलाइट से दूर रहता है, मगर उनकी दोनों बेटियां अक्सर अपने फैशन सेंस से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेती हैं. कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा भी करवा चौथ का व्रत करने वाली हैं, उन्होंने अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी भी लगवाई  है, जिसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर दिखाई है. 

.Agrata Sharma Karwa Chauth Mehndi  (PHOTO: Instagram@agratasharmma)
  • 2/8

कुमार विश्वास की लाडली अग्रता की शादी को 1 साल 8 महीने हो गए हैं और अक्सर अपने फैशन सेंस की वजह से चर्चा में रहती हैं. एथनिक से लेकर वेस्टर्न लुक में बहुत प्यारी लगती है और वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने अपने दोस्तों के साथ करवा चौथ के लिए मेहंदी लगवाई है और अपनी दोस्तों के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं. 
 

Agrata Sharma Karwa Chauth Mehndi  (PHOTO: Instagram@agratasharmma)
  • 3/8

अग्रता का यह दूसरा करवा चौथ है और वो अपने पति पवित्र खंडेलवाल के लिए फास्ट रखने वाली हैं. पिछले साल भी अग्रता ने व्रत रखा था और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी. 
 

Advertisement
Agrata Sharma Karwa Chauth Mehndi  (PHOTO: Instagram@agratasharmma)
  • 4/8

अग्रता ने करवा चौथ के लिए मेहंदी लगवाई है, जिसमें उनके साथ यूट्यूबर नीतू बिष्ट की देवरानी संदीपिका शर्मा और उनकी एक दोस्त भी मेहंदी वाले हाथों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं.
 

Agrata Sharma Karwa Chauth Mehndi  (PHOTO: Instagram@agratasharmma)
  • 5/8

इन फोटोज में अग्रता बेहद सुंदर अंदाज में नजर आ रही हैं, उन्होंने एक शानदार काफ्तान पहना है. अग्रता का ऑलिव ग्रीन और मल्टीकलर क्रेप फैब्रिक से बना एक फ्लोरल प्रिंटेड काफ्तान कुर्ता है, जिस पर गुलाबी, हरे और सफेद रंगों के साथ-साथ सेंटर में ब्राइट येलो पट्टी लगी है, जो इस सिंपल ड्रेस को स्टाइलिश बना रही है. 
 

Agrata Sharma Karwa Chauth Mehndi  (PHOTO: Instagram@agratasharmma)
  • 6/8

हाथों में रची गहरी मेहंदी, खुले हुए सॉफ्ट वेवी बाल, सिंपल-नाजुक ज्वेलरी और उनके चेहरे की प्यारी मुस्कान उनके इस एथनिक-फ्यूजन अंदाज को और भी खास बना रही है. फोटो में थप-अप्स करते हुए अपनी खूबसूरत मेहंदी डिजाइन दिखा रही हैं, उनके हाथ में चांदी का कड़ा भी दिखाई दे रहा है. 

 

Agrata Sharma Karwa Chauth Mehndi  (PHOTO: Instagram@agratasharmma)
  • 7/8

उन्होंने लग्जरी फैशन ब्रांड पापा डोंट प्रीच बाय शुभिका का फेमस वाबी साबी काफ्तान पहना है, जिसकी कीमत ₹25,100.00 बताई जा रही है. हालांकि यह ड्रेस उन पर बेहद अच्छी लग रही है.  

Agrata Sharma Karwa Chauth (PHOTO: Instagram@agratasharmma)
  • 8/8

अग्रता शर्मा पिछले साल करवा चौथ पर बिल्कुल नई नवेली दुल्हन की तरह सजी थीं. उन्होंने मैरून कलर की साड़ी पहनी थी और गले में नेकलेस, हाथों में चुड़ा पहना था. 

Advertisement
Advertisement