scorecardresearch
 

Viral Jokes: आखिर पुलिस ने क्यों काटा महिला का चालान, वजह जान ठहाके लगाएंगे आप!

अगर दिन थोड़ा बोरिंग या तनावभरा रहा हो, तो कुछ अच्छे जोक्स आपका मूड बदल सकते हैं. खुलकर हंसने से दिमाग तरोताजा रहता है और दिन भी खुशहाल लगता है. आज हम लेकर आए हैं मजेदार वायरल चुटकुले.

Advertisement
X
वायरल जोक्स
वायरल जोक्स

>पति- जब तुम्हारे पास ड्राइविंग लाइसेंस था, तो तुम्हारा चालान क्यों कटा? 
पत्नी- उसमें मेरी फोटो अच्छी नहीं थी, इसलिए पुलिसवालों को दिखाया ही नहीं...

 

>गप्पू उदास बैठा था.
भोलू- क्या हुआ, क्यों उदास बैठे हो?
गप्पू- अरे यार पूछ मत, शादी से पहले मैंने भगवान से मांगा था कि अच्छी 'पकाने' वाली देना.
लेकिन, जल्दबाजी में 'खाना' बोलना ही भूल गया था.

 

>महिला- डॉक्टर साहब, मेरे पति नींद में बातें करने लगे हैं! क्या करूं?
डॉक्टर- उन्हें दिन में बोलने का मौका दीजिए!

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

>पत्नी अपनी सहेली से- पति से ज्यादा इज्जत, तो मुझे उसकी अलमारी के कपड़े देते हैं.
जब भी खोलती हूं दो- तीन तो पैरों पर ही गिर जाते हैं..!!!

 

>इंटरवल के बाद अंधेरे में अपनी सीट की ओर लौटती महिला ने कोने वाली सीट पर बैठे व्यक्ति से पूछा - भाई साहब,
क्या बाहर जाते समय मैंने गलती से आपका पैर कुचल दिया था?
दर्शक (गुस्से में) - हां, कुचला था, पर अब क्यों माफी मांग रही हो?
महिला - माफी-वाफी नहीं भैया, इसका मतलब कि मेरी सीट इसी लाइन में है..!

Advertisement

 

>मरीज डॉक्टर के पास इलाज कराने गया
डॉक्टर- मैंने तुम्हें बिल्कुल ठीक कर दिया 
मरीज - हां, आपकी दवा ने कमाल कर दिया
डॉक्टर- मुझे कुछ तो इनाम दो 
मरीज- बाबू जी मैं तो गरीब आदमी हूं 
कब्र खोदता हूं कहिए तो आपकी फ्री में खोद दूंगा!

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement