scorecardresearch
 

Desi Jokes: हंसने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने के लिए पढ़ें ये वायरल चुटकुले

खुश और तनावमुक्त रहना मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. मुस्कुराहट चेहरे की खूबसूरती तो बढ़ाती ही है, सकारात्मक ऊर्जा से भी भर देती है. इसी को ध्यान में रखते हुए हम फिर जोक्स का खजाना लेकर आए हैं, जो दिनभर की थकान दूर कर देंगे.

Advertisement
X
वायरल जोक्स
वायरल जोक्स

> पत्नी- मैं कब से पूछ रही हूं आपसे कि आपके जीवन की सबसे बड़ी परेशानी क्या है?
और आप हैं कि बस मुझे ही देखे जा रहे हो…कुछ बताते क्यों नहीं...?

 

> एक व्यक्ति दारु पीकर कार चला रहा था
अचानक कार एक खम्भे से टकरा गई
पुलिस- बाहर निकल
व्यक्ति- माफ कर दो साहबजी
पुलिस- दारू पीकर गाड़ी चलाता है, मुंह खोल
व्यक्ति- अरे नहीं साहब पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे !

 

> पत्नी- शादी से पहले तुम मुझे होटल, सिनेमा और न जाने कहां-कहां घुमाते थे.
शादी हुई तो घर के बाहर भी नहीं ले जाते.
पति- कभी चुनाव के बाद प्रचार देखा है..!!

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> बैंक लूटने के बाद डाकू- तुमने मुझे देखा
क्लर्क- हां
डाकू ने क्लर्क को गोली मार दी
दूसरे से पूछा- तुमने कुछ देखा.
आदमी- नहीं, मेरी पत्नी ने देखा !!!

 

> ऑर्डर पास हुआ
चालक, पुरुष हो या स्त्री टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी.
यह खबर सुनकर पत्नी ने अलमारी खोली और बोली- हे भगवान. अब इतने सारे मैचिंग के हेलमेट खरीदने पड़ेंगे.
पति ने टू- व्हीलर ही बेच दी...!

Advertisement

 

> एक बार गोलू के पापा जंगल दिखाने ले गए.
वहां पेड़ पर एक सांप लटका देखा,
गोलू- अरे सांप लटकने से कुछ नहीं होगा, मम्मी को बोलो कॉम्प्लान पिलाएं...

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement