scorecardresearch
 
Advertisement
इन्फॉर्मेशन

RSS के दिनों से लेकर पीएम बनने तक... देखें नरेंद्र मोदी की Unseen Photos

Narendra Modi birthday
  • 1/12

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है. नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में हुआ था. इस खास मौके पर देखिए उनके जीवन और राजनीतिक सफर की कुछ पुरानी और अनदेखी तस्वीरें.  (Photo - India Today)

Narendra Modi birthday
  • 2/12

वैसे तो नरेंद्र मोदी का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से पहला परिचय आठ साल की उम्र में ही हो गया था. लेकिन 1970 के दशक में वे आरएसएस कार्यकर्ता बने. यहीं से उनका सियासी सफर शुरू हुआ.  इसके बाद 1987 में वे भारतीय जनता पार्टी  में शामिल हो गए. पार्टी में उनका कद तेजी से बढ़ा. जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से जुड़ने और प्रभावी ढंग से रणनीति बनाने की उनकी असाधारण क्षमता इसमें अहम रही. (Photo - India Today)
 

Narendra Modi birthday
  • 3/12

नरेंद्र मोदी को गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री होने का भी गौरव प्राप्त है. वे अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे. साल 2001 में, उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला. वे इस पद पर 2014 तक बने रहे.

यह तस्वीर 29 अप्रैल 1992 की है. जब तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी 'एकता यात्रा रथ' के साथ अहमदाबाद पहुंचे थे. उनके बाईं ओर नरेंद्र मोदी (भारत के प्रधानमंत्री) खड़े हैं. तब नरेंद्र मोदी बीजेपी में महासचिव हुआ करते थे.  (Photo - Getty)

Advertisement
Narendra Modi birthday
  • 4/12

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह तस्वीर 10 अक्टूबर 2001 की है. जब वह  पहली बार गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले रहे थे.  (Photo - Getty)

Narendra Modi birthday
  • 5/12

यह तस्वीर 7 अक्टूबर 2001 की है. जब पीएम मोदी गांधीनगर में शपथ ग्रहण समारोह के बाद, गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में अपने समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे. मोदी ने तब शपथ ली थी जब पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल ने जनवरी में आए विनाशकारी भूकंप के बाद राहत कार्यों के गलत प्रबंधन के आरोपों के कारण इस्तीफा दे दिया था. इस भूकंप में 25,000 लोगों की मौत हुई थी. (Photo - AFP)

Narendra Modi birthday
  • 6/12

पीएम नरेंद्र मोदी की यह तस्वीर 8 सितंबर 2010 को अहमदाबाद में तब ली गई थी. जब गुजरात के सीएम रहते हुए नरेंद्र मोदी कांकरिया झील पर हॉट एयर बैलून का उद्घाटन करने गए थे और वहां से अहमदाबाद को अपने कैमरे में कैप्चर करते दिखे. (Photo - Getty)
 

Narendra Modi birthday
  • 7/12

यह तस्वीर 20 मई, 2014 को नई दिल्ली में ली गई थी. तब  भारतीय जनता पार्टी के नेता और NDA के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे थे. (Photo - AFP)

Narendra Modi birthday
  • 8/12

नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014  को पहली बार प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया था. नरेंद्र मोदी भारत के 14वें प्रधानमंत्री बने. 2014, 2019 और 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के जीत के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने. 

यह तस्वीर 26 मई 2014 की है. जब नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली. उस वक्त 63 साल के नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में अब तक के सबसे बड़े जमावड़े के सामने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. (Photo - Getty)

 

 

Narendra Modi birthday
  • 9/12

2014 और 2019 के संसदीय चुनावों में, श्री मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की और दोनों बार पूर्ण बहुमत प्राप्त किया. इससे पहले किसी राजनीतिक दल ने ऐसा पूर्ण बहुमत 1984 के चुनावों में प्राप्त किया था. मोदी ने शासन में एक क्रांतिकारी बदलाव लाया है.

पीएम मोदी की यह तस्वीर 13 मई 2024 की है. जब वह वाराणसी में अपने रोड शो के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (ऊपर बाईं ओर) के साथ भीड़ का अभिवादन कर रहे थे. 13 मई को वाराणसी में हज़ारों समर्थक नरेंद्र मोदी की एक झलक पाने के लिए जमा दिखाई दे रहे हैं. (Photo- AFP)
 

Advertisement
Narendra Modi birthday
  • 10/12

प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने यह बात नोट की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत रिकॉर्ड गति से गरीबी उन्मूलन कर रहा है. आज भारत विश्व के सबसे बड़े स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम, आयुष्मान भारत का केंद्र है. 50 करोड़ से अधिक भारतीयों को कवर करते हुए, आयुष्मान भारत गरीबों और नवमध्यम वर्ग को उच्च गुणवत्ता वाली और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है. (Photo - India today)


 

Narendra Modi birthday
  • 11/12

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री जन धन योजना शुरू की. इसका उद्देश्य प्रत्येक भारतीय के लिए बैंक खाता खोलना था. अब तक 51 करोड़ से अधिक जन धन खाते खोले जा चुके हैं. इन खातों ने न केवल उन लोगों को बैंकिंग सुविधा प्रदान की है, जिनके पास पहले बैंकिंग सुविधा नहीं थी, बल्कि सशक्तीकरण के अन्य रास्ते भी खोल दिए हैं. (Photo - India Today)
 

Narendra Modi birthday
  • 12/12

यह तस्वीर 16 मई 2014 की है. जब अहमदाबाद में नेता नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबेन मोदी का आशीर्वाद लेने के बाद अपने घर के बरामदे में उनके साथ बैठे हैं. (Photo - Getty) 
 

Advertisement
Advertisement