क्या पूर्व आर्मी चीफ और विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह इच्छा के विरुद्ध पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस पर पाक उच्चायोग में आयोजित पार्टी में शिरकत करने गए थे. दस मिनट पार्टी में रहकर लौटने के बाद उन्होंने कुछ ऐसे ट्वीट किए जिससे ये नतीजा निकाला जा रहा है कि वीके सिंह वहां जाकर खुश नहीं थे. डिनर से लौटने के बाद वीके सिंह ने ट्विटर पर DUTY और DISGUST हैशटैक के साथ पांच ट्वीट किए.