दिल्ली के प्रगति मैदान में लगे विश्व पुस्तक मेले का दूसरा दिन हाउसफुल रहा. रविवार को गेट खुलते ही दिल्लीवाले प्रगति मैदान पहुंचना शुरू हो गए थे. दोपहर बाद मेले के सारे हॉल में भारी भीड़ दिखी. इस साल बुक फेयर की थीम 'लिटरेचर इन सिनेमा' है.