scorecardresearch
 
Advertisement

रेलवे बोर्ड ने दिए रेल किराया बढ़ने के संकेत

रेलवे बोर्ड ने दिए रेल किराया बढ़ने के संकेत

महंगाई की मार झेल रही आम जनता की मुसीबतें आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली हैं. रेल किराया अक्‍टूबर में एक बार फिर बढ़ सकता है. रेलवे बोर्ड ने रेल किराया बढ़ने के संकेत दिए हैं. अगर ऐसा होता है, तो कमरतोड़ महंगाई से परेशान आम लोगों पर इसका और बुरा प्रभाव पड़ेगा. गौरतलब है कि रेल बजट पेश होने से पहले गत जनवरी में ही रेल किरायों में बढ़ोतरी की गई थी. तब यह कहा गया था कि रेल किराया बरसों से नहीं बढ़े हैं, इसलिए इसे बढ़ाना जरूरी है.

Advertisement
Advertisement