दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का संसद मार्च उस समय उग्र हो गया जब प्रदर्शनकारी वायुसेना भवन और संसद भवन के करीब पहुंच गए. पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए पहले बैरिकेडिंग की और फिर लाठीचार्ज किया. हालात बिगड़ने पर सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सुरक्षा के मद्देनज़र संसद भवन के गेट बंद कर दिए गए और पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई.