गैंगरेप के खिलाफ हो रहे जबरदस्त विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में आज खासी चौकसी बरती जा रही है. जंतर-मंतर समेत पूरी नई दिल्ली में धारा 144 लगा दी गई है. इंडिया गेट और उसके आस-पास के इलाके में प्रदर्शन के लिए पहुंचे लोगों को बसों में भरकर दूर के इलाकों में छोड़ा जा रहा है. कुछ देर पहल ही प्रशासन ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए इजाजत दी थी पर अब इस फैसले को बदल दिया गया है.