शादी के महज 24 घंटे बाद ही एक लुटेरी दुल्हन ससुराल से मिले गहने और पैसा लेकर रफूचक्कर हो गई. मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव का है. दुल्हन के साथ इस गिरोह में उसके नकली भाई-बहन सहित कुल 10 लोग शामिल थे. सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.