पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद बीजेपी अब सभी राज्यों में अस्थि कलश यात्रा और कार्यक्रम का आयोजन करेगी. कल 22 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में पार्टी प्रमुख अमित शाह हर राज्यों के पार्टी प्रमुखों को वाजपेयी की अस्थि कलश सौंपेंगे जिसे वे लेकर अपने राज्यों की राजधानी और अन्य क्षेत्रों में जाएंगे और जहां वे विसर्जित करेंगे.