scorecardresearch
 
Advertisement

जमुई कोर्ट में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को वकील ने जड़ा थप्पड़

जमुई कोर्ट में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को वकील ने जड़ा थप्पड़

बिहार के जमुई जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कोर्ट परिसर में ही एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को जोरदार तमाचा जड़ दिया गया. दरअसल, आरोपी हरे राम यादव को पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया था और उसे जमुई कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था. जैसे ही कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस आरोपी हरे राम यादव को बाहर लेकर निकली, वहां मौजूद एक वकील आकाश पांडे ने आपा खो दिया और आरोपी को सरेआम थप्पड़ मार दिया.

Advertisement
Advertisement