मुंबई में स्कूल बस ड्राइवर की लापरवाही की वजह से छह साल की एक बच्ची इस समय अस्पताल में एडमिट है. स्कूल बस से उतरते हुए बैग बस में फंस जाने के चलते ये हादसा हुआ. ड्राइवर पर आरोप है कि वह हेडफोन लगाकर बस चला रहा था.