मुंबई के सायन हास्पीटल में हुई डॉक्टरों से मारपीट के विरोध में रेसिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है. सायन, केईएम, जेजे अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर तो हड़ताल पर है ही अब उन्हें बीएमसी के दूसरे अस्पतालों के डॉक्टरों का भी समर्थन मिलने लगा है. इन डॉक्टरों की मुख्य मांग है कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए..हालांकि इस बारे में अभी तक सरकार या बीएमसी की तरफ से कोई हल नहीं ढूंढ़ा जा सका है लेकिन इसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है..राज ठाकरे आकर डॉक्टरों से मिल कर गए हैं.