scorecardresearch
 
अच्छे डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस पर रोक के खिलाफ है बंगाल सरकार

पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को अपनी प्राथमिकताओं में रखने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार सरकारी अस्पतालों में काम कर रहे डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस पर रोक के खिलाफ है.

Advertisement
X

स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा संभाल रहीं ममता ने राइटर्स बिल्डिंग में संवाददाताओं को बताया, ‘प्रतिबंध से सरकारी अस्पताल से कई अच्छे डॉक्टर दूर हो जाएंगे जो ज्यादा पैसा कमाने के लिए निजी प्रैक्टिस को चुनेंगे.’

उन्होंने कहा कि अगर अस्पताल में सेवा देने के बाद डॉक्टर निजी प्रैक्टिस करते हैं तो इसमें कोई खामी नहीं है.

Advertisement
Advertisement