जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है. शनिवार सुबह सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें 2 आतंकी मारे गए. आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया. आतंकियों के खिलाफ सेना, CRPF और पुलिस ने साझा ऑपरेशन किया, जिसमें त्राल के सतूरा गांव में आतंकियों को घेरने में सफलता मिली. मारे गए आतंकियों का संबंध जैश-ए-मोहम्मद से है.