scorecardresearch
 
Advertisement

बिना ड्राइवर के ही भागी एबुलेंस, 3 गाड़‍ियों और मकान की दीवार से जा टकराई, Video हुआ Viral

बिना ड्राइवर के ही भागी एबुलेंस, 3 गाड़‍ियों और मकान की दीवार से जा टकराई, Video हुआ Viral

पौढ़ी गढ़वाल में श्रीकोट स्थित बेस चिकित्सालय की पुरानी मोर्चरी के पास एक बड़ा हादसा उस समय होने से बच गया, जब एक एंबुलेंस अचानक बिना चालक के ही आगे बढ़ गई. बेकाबू एंबुलेंस ने रास्ते में खड़े तीन वाहनों और एक मकान की बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चालक किसी कार्य से कुछ देर के लिए एंबुलेंस से नीचे उतरा. तभी एंबुलेंस अचानक आगे बढ़ने लगी. वाहन में सवार मरीज और परिजनों को मामूली चोटें आई हैं.

Advertisement
Advertisement