Mussoorie Traffic Jam: उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी में पर्यटन सीजन के बीच भीषण ट्रैफिक जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. भारी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से शहर की सड़कें पूरी तरह जाम हो गईं. मसूरी के प्रवेश मार्गों से लेकर मुख्य बाजार तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा. हालात ऐसे रहे कि दोपहिया वाहन भी रेंगते नजर आए.