scorecardresearch
 

नशा तस्करों के ठिकानों पर चला बुलडोजर... 22 साल के आरोपी को पकड़ा गया, तलाशी में मिला गांजा

उत्तराखंड के विकासनगर में पुलिस और प्रशासन ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत शिवनगर बस्ती में नशा तस्करों के ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की. इस दौरान एक 22 वर्षीय नशा तस्कर को पकड़ गया. पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ.

Advertisement
X
नशा तस्कर के ठिकाने पर बुलडोजर एक्शन. (Photo: ITG)
नशा तस्कर के ठिकाने पर बुलडोजर एक्शन. (Photo: ITG)

उत्तराखंड के विकासनगर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की. यहाँ शिवनगर बस्ती में नशा तस्करों के अस्थाई ठिकानों पर ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बुलडोजर चलाया गया. इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान 22 वर्षीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया, उसके कब्जे से डेढ़ किलो अवैध गांजा बरामद हुआ.

देहरादून के सेलाकुई इलाके में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट की अगुवाई में सेलाकुई पुलिस और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने शिवनगर बस्ती का निरीक्षण किया. इस दौरान महिलाओं और बस्ती के कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

vikasnagar bulldozer action drug dens arrested ganja seized

पुलिस ने पूछताछ में सटीक जानकारी मिलने पर 22 वर्षीय रजनीश साहनी को गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और कार्रवाई शुरू की गई.

यह भी पढ़ें: दो भाइयों की 4 करोड़ की संपत्ति जब्त... मुजफ्फरनगर में नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम ने नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए उनके अस्थाई ठिकानों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया. जब जेसीबी का पंजा ठिकानों पर गरजा, तो नशा तस्करों में अफरा-तफरी मच गई. यह कार्रवाई इलाके में पहली बार नशा तस्करों के ठिकानों पर की गई है और इसे उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से नशा तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और जनता को यह संदेश जाएगा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने कहा कि हमारी टीम लगातार नशा तस्करों पर नजर रखे हुए है. इस कार्रवाई का उद्देश्य न केवल अवैध नशे को पकड़ना है, बल्कि समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करना भी है. कार्रवाई से इलाके में नशा तस्करों के ठिकानों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने कहा कि भविष्य में ऐसे ऑपरेशन समय-समय पर जारी रहेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement