scorecardresearch
 

ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला पुल का तार टूटा, गुजर रहे यात्रियों में मचा हड़कंप,आवाजाही बंद

उत्तराखंड के ऋषिकेश (Rishikesh) में लक्ष्मण झूला (Laxman Jhula) पुल का अचानक तार टूट गया. इससे वहां से गुजर रहे यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया. तार टूटने के बाद पु​ल पर आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है.

Advertisement
X
ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला पुल का तार टूटा.
ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला पुल का तार टूटा.
स्टोरी हाइलाइट्स
  • पुल की मियाद पूरी होने के बाद भी जारी था आवागमन
  • लक्ष्मण झूला के पास बनाया जा रहा है नया पुल

उत्तराखंड के ऋषिकेश (Uttarakhand Rishikesh) में आज लक्ष्मण झूला (Laxman jhula) पुल का तार टूटने से आवाजाही बंद कर दी गई. बता दें कि लक्ष्मण झूला के पास ही बजरंग सेतु नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, इस बीच लक्ष्मण झूला पुल का एक तार टूट गया. जिस वजह से आवाजाही तत्काल रोक दी गई है.

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण झूला पुल पर आज अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब टिहरी व पौड़ी जिले को जोड़ने वाला विश्व विख्यात लक्ष्मण झूला पुल का विंड तार अचानक टूट गया. इससे पुल से गुजर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया. इस मामले की सूचना मुनी की रेती थाना प्रभारी रितेश शाह को दी गई. रितेश शाह मौके पर पहुंचे और पुल से आने जाने वाले यात्रियों को रोक दिया गया.

पुल के पास किया जा रहा है बजरंग सेतु का निर्माण

लोक निर्माण विभाग अधिशाषी अभियंता आरिफ खान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुल के पास बजरंग सेतु का निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसी बीच लक्ष्मण झूला पुल का विंड तार टूट गया. उन्होंने बताया कि इस विंड तार को निकाला जाना था. पुल पर आवाजाही एक बार फिर से बंद कर दी गई है.

Advertisement

बता दें कि पुल की मियाद समाप्त होने पर 13 जुलाई 2019 को लोगों की आवाजाही के लिए यह पुल पूरी तरह से बंद कर दिया गया था, इसके बावजूद लोगों की आवाजाही लगातार हो रही थी. गनीमत रही कि तार टूटने की वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement