scorecardresearch
 

यूपी: राजपूतों को भी चाहिए आरक्षण, OBC कोटे की मांग

आरक्षण की मांग को लेकर उग्र हुए जाट आंदोलन के बाद अब राजपूत समाज भी आरक्षण की जंग में कूद गया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में स्थित रवा राजपूत सेवा समिति ने अपने समुदाय को ओबीसी आरक्षण दिए जाने की मांग की है.

Advertisement
X
राजपूतों ने की आरक्षण की मांग
राजपूतों ने की आरक्षण की मांग

आरक्षण की मांग को लेकर उग्र हुए जाट आंदोलन के बाद अब राजपूत समाज भी आरक्षण की जंग में कूद गया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में स्थित रवा राजपूत सेवा समिति ने अपने समुदाय को ओबीसी के तहत आरक्षण दिए जाने की मांग की है.

बिजनौर और मुजफ्फरनगर में इस समुदाय के सदस्यों ने आरक्षण न मिलने की सूरत में आंदोलन की धमकी भी दी है. रवा राजपूत समिति के सदस्य देवेंद्र कुमार ने कहा है कि 'उत्तर प्रदेश की कुल आबादी में से केवल 7 फीसदी ही हैं. जिनमें ज्यादातर अत्यंत से ताल्लुक रखते हैं. इनको मुख्यधारा से जोड़ने की जरूरत है. हम आरक्षण के लिए राज्य में भव्य प्रदर्शन करेंगे. इससे पहले कि हम सड़कों पर उतरें हमारा एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलेगा.'

वहीं राज्य प्रशासन और पुलिस का इंतजार कर रहे हैं. उनका कहना है कि 'यह मुद्दा संवेदनशील तो है लेकिन हमें कोई भी कदम उठाने से पहले थोड़ा इतंजार करने होगा.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement