scorecardresearch
 

EXIT POLL RESULT: तेलंगाना में TRS का जादू कायम

आजतक और एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल (Exit Poll) सर्वे के अनुसार तेलंगाना में सत्तारुढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) फिर से जनता का दिल जीतती दिख रही है और उसे 10 से 12 सीटें मिल सकती हैं. जबकि कांग्रेस के खाते में 1 से 3 सीटें आने की संभावना है. वहीं बीजेपी की भी यही स्थिति होने वाली है और उसे 1 से 3 सीट मिल सकती है.

Advertisement
X
एग्जिट पोल सर्वे के अनुसार TRS को तेलंगाना में मिल सकती है बड़ी जीत (फोटो-ट्विटर)
एग्जिट पोल सर्वे के अनुसार TRS को तेलंगाना में मिल सकती है बड़ी जीत (फोटो-ट्विटर)

लोकसभा चुनाव के सभी सातों चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं और चुनाव बाद आए एग्जिट पोल सर्वे में तेलंगाना की बात की जाए तो यहां पर सत्तारुढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) अपनी बादशाहत कायम रखता दिख रहा है. जबकि आंध्र में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की स्थिति बेहद खराब होने वाली है और जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वहां पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करा सकती है.

आजतक और एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल (Exit Poll) सर्वे के अनुसार तेलंगाना में सत्तारुढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) फिर से जनता का दिल जीतती दिख रही है और उसे 10 से 12 सीटें मिल सकती हैं. जबकि कांग्रेस के खाते में 1 से 3 सीटें आने की संभावना है. वहीं बीजेपी की भी यही स्थिति होने वाली है और उसे 1 से 3 सीट मिल सकती है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को 1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है. 

Advertisement

2014 के लोकसभा चुनाव में टीआरएस को 11 सीटें मिली थी, जबकि कांग्रेस को 2 जबकि बीजेपी और एआईएमआईएम को 1-1 सीटें मिली थीं. अन्य के खाते में 2 सीट गई थी.

तेलंगाना में वोट शेयर की बात करें तो टीआरएस को 40 फीसदी वोट मिल सकता है तो कांग्रेस के खाते में 30 फीसदी वोट शेयर आ सकता है. तो वहीं बीजेपी की स्थिति इस बार बेहतर होती दिख रही है क्योंकि 2014 में मिले 10 फीसदी वोट से ज्यादा उसका वोट शेयर 21 फीसदी हो सकता है. एआईएमआईएम का वोट शेयर 3 फीसदी रहने वाला है. जबकि 2014 में टीआरएस का वोट शेयर 35 फीसदी, कांग्रेस का 25 फीसदी और बीजेपी का 10 फीसदी था.

2018 के विधानसभा चुनाव के अनुसार तेलंगाना में लोकसभा सीटें

तेलंगाना राष्ट्र समिति को 14 सीट

कांग्रेस को 2 सीट

बीजेपी को 0 सीट

एआईएमआईएम को 1 सीट

आंध्र में वाईएसआर की बड़ी जीत

आजतक और एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल (Exit Poll) सर्वे के अनुसार आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की स्थिति बेहद खराब होने वाली है. उनकी पार्टी टीडीपी महज 4 से 6 सीटों पर सिमट सकती है. जबकि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी अपने राजनीतिक इतिहास में बड़ी जीत हासिल करते हुए 18 से 20 सीट हासिल कर सकती है. हालांकि सर्वे कहता है कि यहां पर भारतीय जनता पार्टी का खाता नहीं खुलने जा रहा. सर्वे के अनुसार कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए का खाता नहीं खुलने जा रहा.

Advertisement

2014 के लोकसभा चुनाव के परिणाम की बात करें तो आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को 8 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. जबकि टीडीपी को 15 सीटों पर जीत मिली थी. बीजेपी के खाते में 2 सीटें गई थीं. आंध्र प्रदेश को लेकर एग्जिट पोल सर्वे मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के लिए चौंकाने वाले हैं क्योंकि चुनाव संपन्न होने से पहले वह उत्तर भारत के दौरे पर थे और नई सरकार बनाने के समीकरण पर कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात की. वहीं बहुमत नहीं मिलने की सूरत में माना जा रहा था कि जगन मोहन रेड्डी की पार्टी एनडीए के साथ जा सकती है.

2014 के विधानसभा चुनाव के अनुसार आंध्र में लोकसभा सीटें

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को 10 सीटें

टीडीपी को 15 सीटें

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement