scorecardresearch
 

तेलंगाना: बीजेपी की 'भूमिका' पर ओवैसी की चोट, कहा- अकेले सरकार बनाएगी TRS

बीजेपी ने दावा किया था कि तेलंगाना की अगली सरकार में बीजेपी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. इस दावे पर ओवैसी ने कहा कि बीजेपी का दावा गलत है.

Advertisement
X
AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी (फोटो-PTI)
AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी (फोटो-PTI)

तेलंगाना विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो चुकी है. एग्जिट पोल के बाद सूबे का सियासी पारा उस समय बढ़ गया, जब बीजेपी ने त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान जताते हुए अगली सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का दावा कर दिया.

बीजेपी के इस दावे पर AIMIM नेता असदुद्दीन ने कहा कि टीआरएस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है. बीजेपी का दावा गलत है. हमें रिजल्ट का इंतजार करना चाहिए. मैं प्रजा कुटमी (टीडीपी, कांग्रेस समेत चार दलों का गठबंधन) में शामिल होने के कांग्रेस के न्योते पर कुछ नहीं बोलना चाहूंगा.

बता दें, बीजेपी के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लक्ष्मण ने कहा था कि हम एक दशक के बाद पहली बार अकेले चुनाव लड़े हैं. हम जीतने के लिए चुनाव लड़े हैं. भाजपा सरकार में शामिल होगी. भाजपा के बिना कोई सरकार नहीं बन सकती. नतीजे आने के बाद क्या होगा, हम इस बारे में सोचेंगे.

Advertisement

उन्होंने दावा किया था कि भाजपा तेलंगाना में एक मजबूत दल बनकर उभरी है और इससे उसके मत प्रतिशत और सीटों की संख्या में बहुत बढोतरी होगी.

उन खबरों के बारे में पूछे जाने पर जिनमें उनके हवाले से कहा गया कि खंडित जनादेश की स्थिति में भाजपा, को समर्थन देगी, उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणियों को अलग तरीके से लिया गया.

Advertisement
Advertisement