खबर है कि दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान उच्चायोग के राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी न्योता मिला था. सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल और सिसोदिया को पाक उच्चायोग की तरफ से इस जलसे का न्योता भेजा गया था, लेकिन दोनों नेताओं ने कार्यक्रम में शामिल न होना ही बेहतर समझा.
पाकिस्तानी उच्चायोग के इस कार्यक्रम में विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने शिरकत की. उनके साथ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर, जहीर अब्बास, अहमद बुखारी के साथ अन्य देशों के डिप्लोमेट्स भी कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं.
गौरतलब है कि हुर्रियत नेताओं के इस कार्यक्रम में भाग लेने और पाकिस्तानी उच्चायुक्त से बातचीत के बाद कश्मीर मसला एक बार फिर से जिंदा हो गया है. हुर्रियत नेताओं को पाकिस्तानी दूतावास की ओर से कार्यक्रम के लिए न्यौता भेजा गया था और गिलानी से लेकर मीरवाइज फारुक तक सभी कार्यक्रम में शिरकत करने पाक उच्चायोग पहुंचे हैं.
I dont think it has harmed us in any way or has assisted Pakistan in any way: Mani Shankar Aiyer
— ANI (@ANI_news)
Pak National Day celebrations: V K Singh at the Pakistan High Commission in Delhi.
— ANI (@ANI_news)
Pak National Day celebrations: Syed Ali Shah Geelani at the Pakistan High Commission in Delhi.
— ANI (@ANI_news)
उच्चायोग पहुंचे डिप्लोमेट्स और नेताओं का स्वागत पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने किया.
Delhi: Pak High Commissioner Abdul Basit receives guests at Pakistan High Commission for Pak National Day celebration
— ANI (@ANI_news)
Delhi: SAS Geelani arrives at the Pakistan High Commission to attend Pak National Day celebrations.
— ANI (@ANI_news)