scorecardresearch
 

केवल मैं ही कर सकता हूं पाकिस्‍तान का भला: मुशर्रफ

पांच साल के ब्रेक के  बाद पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ आज अपने वतन वापस लौट रहे हैं. वापसी से पहले उन्होने आजतक से खास बातचीत की है. उनका दावा है कि सिर्फ वो ही पाकिस्तान का भला कर सकते हैं, इसीलिए वापस लौट रहे हैं. 

Advertisement
X
परवेज मुशर्रफ
परवेज मुशर्रफ

पांच साल के ब्रेक के  बाद आज अपने वतन वापस लौट रहे हैं. वापसी से पहले उन्‍होंने आज तक से खास बातचीत की है. उनका दावा है कि सिर्फ वो ही पाकिस्तान का भला कर सकते हैं, इसीलिए वापस लौट रहे हैं. 


मुशर्रफ का दावा है कि वही एक ऐसे शख्स है जो पाकिस्तान को मौजूदा हालात से उबार सकते हैं. तमाम सियासी पार्टियों पर भी वो तीखे हमले करते आए हैं. अब चुनावों से ठीक पहले भारत और पाक रिश्तों पर भी बयानबाजी कर पाकिस्तान की आवाम को अपने हक में मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं मुशर्रफ हैं.


करीब 5 साल बाद वतन वापसी कर रहे मुशर्रफ ने चंद दिनों पहले ही साफ कर दिया था कि उनका एजेंडा पूरी तरह सियासी होगा. पाकिस्तान में 11 मई को चुनाव होने हैं. मुशर्रफ घोषणा कर चुके हैं कि उनकी पार्टी ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग इन चुनावों में हिस्सा लेगी और अब वो खुद पाकिस्तान में रह कर अपनी पार्टी का नेतृत्व करेंगे.

पाकिस्तान के पूर्व फौजी तानाशाह मुशर्रफ 2009 में अपनी मर्जी से विदेश चले गए थे. तब से वे लंदन और दुबई में रह रहे हैं. पाकिस्तान में 11 मई को अगली सरकार चुनने के लिए आम चुनाव के तारीख की घोषणा होने के बाद से ही मुशर्रफ के लौटने के कयास लगाए जाने लगे थे.

Advertisement

इस्लामाबाद लौटने की घोषणा के बाद से ही परवेज मुशर्रफ पर गिरफ्तारी के बादल मंडराने लगे थे लेकिन इंटरपोल ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को गिरफ्तार करने संबंधी आग्रह को ठुकरा दिया था. पाकिस्तान ने बेनजीर भुट्टो हत्याकांड मामले में एजेंसी से मुशर्रफ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का आग्रह किया था लेकिन इंटरपोल ने कहा कि ये आग्रह राजनीति से प्रेरित है.

Advertisement
Advertisement