11:21PM बीजेपी और एनसी सत्ता के लिए भिड़ रहे हैं: राशिद अल्वी
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में बीजेपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस सत्ता के लिए भिड़ रहे हैं. उन्होंने कहा, बीजेपी वहां ऐसा काम कर रही है जो वहां की जनता के लिए खतरनाक है.
11:15PM नंद नगरी इलाके में नाबालिग बच्ची के साथ रेप
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में नाबालिग बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आयी है. आरोपी ने बच्ची को मुंह बंद रखने के लिए जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर रेप व पॉस्को की धाराओं में मामला दर्ज किया, आरोपी फरार है.
11:10PM दिल्ली के नरेला में व्यपारी से 5 लाख की लूट
दिल्ली के नरेला इलाके में व्यापारी से सेंट्रो कार सवारों ने 5 लाख रुपये लूटे. पुलिस मौके पर पहुंची.
10:51PM दक्षिण अफ्रीका के दो विकेट पर 270 रन
एल्गर और डु प्लेसिस चमके, दक्षिण अफ्रीका के दो विकेट पर 270 रन.
10:45PM दिल्ली के 32 फीसदी परिवारों से कचरा इकट्ठा करती हैं सरकारी एजेंसियां
दिल्ली के सिर्फ 32 फीसदी शहरी परिवारों से कचरा इकट्ठा करती हैं सरकारी एजेंसियां.
10:12PM जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल को प्लान सौंपेगी BJP
09:42PM शांति कायम करना मेरी पहली प्राथमिकता: तरुण गोगोई
09:01PM मणिपुर के इंफाल में हुआ धमाका एक शक्तिशाली ग्रेनेड ब्लास्ट था
08:55PM गैर आदिवासी मुख्यमंत्री मामले में आदिवासी छात्र मोर्चा कल बंद बुलाया
गैर आदिवासी को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाए जाने के खिलाफ शनिवार को आदिवासी छात्र मोर्चा ने शनिवार को झारखंड बंद बुलाया.
08:53PM नक्सलियों ने शनिवार को झारखंड बंद बुलाया
नक्सलियों ने अपने कमांडर की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है.
08:30PM केजरीवाल को लीगल नोटिस भेजेंगे जगदीश मुखी
बीजेपी नेता जगदीश मुखी उनकी तस्वीर इस्तेमाल करने पर आम आदमी पार्टी नेता केजरीवाल को लीगल नोटिस भेजेंगे.
07:58PM इंफाल: एक दुकान में हुआ ब्लास्ट, 3 लोग घायल
मणिपुर के इंफाल की एक दुकान में शुक्रवार शाम ब्लास्ट हो गया, इस ब्लास्ट में तीन लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
07:44PM पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे: रघुबर दास
बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए रघुबर दास 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. लेकिन उन्होंने विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद ही कहा कि हम झारखंड में पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वादा निभाएंगे.
07:41PM झारखंड में गैर आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाने पर बीजेपी की आलोचना
बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड में गैर आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाने पर बीजेपी की कड़ी आलोचना की है. नीतीश कुमार ने कहा कि झारखंड कि परम्परा रही है कि वहां आदिवासी समाज के लोग मुख्यमंत्री बनते रहें है, लेकिन बीजेपी ने इस परम्परा को तोड़ा है, जिससे झारखंड में भी आदिवासी समाज के लोग असहज महसूस करेंगे जैसे बिहार में रहते हुए करते थे. नीतीश ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने झारखंड में अर्तविरोध की बुनियाद रख दी है, उन्होंने कहा कि बीजेपी की आदत ही समाज तोड़ने की है.
07:24PM मांझी ने दिए 40 महादलित परिवारों के धर्मपरिवर्तन की जांच के आदेश
बोधगया में 40 महादलित परिवारों के धर्मपरिवर्तन को लेकर गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर किसी प्रलोभन में उनका धर्म परिवर्तन कराया गया है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने गया के डीएम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है, उनका कहना है कि अगर डीएम की जांच संतोषप्रद नहीं होगी तो फिर उच्चस्तरीय जांच भी कराई जा सकती है.
07:15PM अंडमान निकोबार में 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके
अंडमान निकोबार में गुरुवार शाम 6.30 बजे 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए.
07:14PM गोडसे की मूर्ति स्थापित करना उचित नहीं: लक्ष्मीकांत वाजपेयी
बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है कि गोडसे की मूर्ति स्थापित करने के प्रयास को बीजेपी उचित नहीं मानती.
07:10PM NDFB(S) के खिलाफ ऑपरेशन चलाकर उसे खत्म करेंगे: किरण रिजिजू
केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ असम का दौरा किया और निर्णय लिया गया है कि वहां NDFB(S) के खिलाफ ऑपरेशन चलाएंगे और उसे पूरी तरह खत्म कर देंगे.
06:49PM बीजेपी के साथ माइंड गेम खेल रही है पीडीपी: उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का कहना है, लगता है पीडीपी, बीजेपी के साथ माइंड गेम खेल रही है. उन्होंने कहा, पीडीपी ऐसी चिट्ठी को लीक कर रही है जो उन्हें भेजी ही नहीं गई. हमने उन्हें केवल मौखिक रूप से समर्थन की बात कही है.
Looks like PDP is playing mind games with the BJP leaking about a letter of NC support that doesn't exist. Only a verbal offer conveyed.
— Omar Abdullah (@abdullah_omar)
06:44PM शनिवार को असम जाएंगे सेना अध्यक्ष
06:35PM JK: राज्यपाल ने बीजेपी और पीडीपी से सरकार का प्लान मांगा
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने बीजेपी और पीडीपी को अलग-अलग अपने प्लान के साथ बुलाया है. उन्होंने दोनों पार्टियों से पूछा है कि आप राज्य में सरकार कैसे बनाएंगे इसके बारे में बताएं.
06:22PM ज्यादातर राज्य GST को जल्द लागू करने के पक्ष में: जेटली
06:01PM उत्तर प्रदेश के एटा में कैंटर ने तीन बाइक सवारों को रौंदा
उत्तर प्रदेश में एटा के थाना अवागढ़ के अंतर्गत आगरा रोड पर कैंटर ने तीन बाईक सवारों को रौंदा,तीनों की मौके पर ही मौत.
05:53PM PM मोदी से मिले माइक्रोसॉफ्ट के CEO नडेला
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात.
05:51PM
चेन्नई में सन नेटवर्क के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) को यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया है.
05:45PM हम सबको मिलकर आतंकवाद से निपटना होगा: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि असम हत्याकांड की आलोचना करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे. उन्होंने कहा आतंकियों की कोई जात, कोई धर्म और कोई रंग नहीं होता. हम सबको मिलकर आतंकवाद से निपटना होगा.
05:43PM नेशनल कॉन्फ्रेंस का पीडीपी को बिना शर्त समर्थन
नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए पीडीपी को बिना शर्त समर्थन की पेशकश की है. नेशनल कॉन्फ्रेंस में जम्मू क्षेत्र के अध्यक्ष देविंदर सिंह राणा ने इस बात की घोषणा की.
05:31PM मुफ्ती साहब को बहुमत की कमी नहीं होगी: गुलाम नबी आजाद
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का कहना है कि मुफ्ती साहब को बहुमत की कमी नहीं होगी. कांग्रेस और निर्दलीय उनके साथ हैं और अगर नेशनल कॉन्फ्रेंस भी साथ आ जाती है तो आंकड़ा 62-63 पहुंच जाएगी.
05:28PM पीडीपी नेतृत्व को और समय देना चाहिए: गुलाम नबी आजाद
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का कहना है कि हमें पीडीपी नेतृत्व को अभी समय देना चाहिए. उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि वे जम्मू-कश्मीर के लोगों की भलाई के लिए सही कदम उठाएंगे.
05:18PM झारखंड: जीत के नशे में चूर विधायकों के समर्थकों ने हवा में बरसाई गोलियां
पलामू के पांकी विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी विदेश सिंह ने शुक्रवार को विजय जुलूस निकाला और पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया. वहीं विजय जुलूस में ख़ुशी से उत्साहित विधायक प्रतिनिधि समेत उनके कई समर्थकों ने जमकर राइफल से हवाई फायरिंग कर ख़ुशी का इज़हार किया. दूसरी ओर गढवा जिले के भवनाथपुर विधान सभा सीट से जीते उमीदवार भानु प्रताप शाही के समर्थकों ने भी जमकर हवा में गोलियां बरसाई.
05:14PM स्वाइन फ्लू मामले में बोले नड्डा, रिपोर्ट का इंतजार है
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वाइन फ्लू से दिल्ली में हुई पहली मौत पर कहा कि हम विभाग से रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और शाम तक इस मामले में बात करेंगे.
05:01PM दिल्ली: नजफगढ़ के राव तुला राम अस्पताल से बच्चा चोरी
दिल्ली में नजफगढ़ इलाके के राव तुला राम सरकारी अस्पताल से बच्चा चोरी. गीता नाम की महिला की इस अस्पताल में डिलीवर हुई थी. एक महिला, डॉक्टर का भेष धरकर आई और बच्चा चोरी करके ले गई. पीड़ित विरोध कर रहे हैं.
04:54PM 1984 दंगा पीड़ितों के परिजनों को तुरंत 5 लाख का मुआवजा दें: राजनाथ सिंह
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सभी मुख्यमंत्रियों को लिखा है कि 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने के लिए तत्काल कदम उठाएं.
04:53PM संजय दत्त को बार-बार पैरोल दिए जाने की जांच के आदेश
गृह राज्य मंत्री राम शिंदे का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार ने अभिनेता संजय दत्त को बार-बार पैरोल दिए जाने की जांच का आदेश दिया.
04:41PM पलामू में विधायक के समर्थक ने हवा में गोली चलाई
झारखंड के पलामू में निर्दलीय विधायक भानु प्रताप शाही के समर्थक ने खुशी में हवा में गोली चलाई.
04:35PM
झारखंड में रघुवीर दास 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.
04:02 PM सुषमा स्वराज 28 से 30 दिसंबर के बीच करेंगी द. कोरिया का दौरा
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 28 से 30 दिसंबर के बीच दक्षिण कोरिया का दौरा करने वाली हैं. दोनों देशों के बीच कुछ समझौते होने के आसार हैं.
03:31 PM असम में उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच फिर मुठभेड़
असम में उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच फिर से मुठभेड़ हो रही है. बीते मंगलवार को नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (NDFB) उग्रवादियों ने कोकराझार, सोणितपुर व चिरांग जिले में जनजाति समुदायों के निहत्थे लोगों पर गोलियां बरसाकर करीब 72 लोगों की जान ले ली थी.
03:04 PM पेशावर हमले की साजिश रचने वाला आतंकी सद्दाम मारा गया
02:40 PM गाजियाबाद में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में आबकारी विभाग ने छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है. 360 पेटी और 18 हजार पव्वे के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. शराब हरियाणा से मेरठ ले जाई जा रही थी. शराब भूसे में छुपाकर ट्रक से ले जाई जा रही थी.
02:31 PM बीमा में FDI के अध्यादेश को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बीमा क्षेत्र में FDI के अध्यादेश को मंजूरी दे दी है. उन्होंने कोयला खदानों के आवंटन वाले अध्यादेश पर भी मुहर लगा दी है.
02:22 PM उमर अब्दुल्ला दिल्ली पहुंचे, जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन पर बात
जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन की कवायद के बीच निवर्तमान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला दिल्ली पहुंचे.
02:16 PM जो पहले छले गए थे, उनकी 'घर वापसी' का स्वागत: संजय राउत
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि जो लोग छल की वजह से पहले हिंदू धर्म से बाहर हो गए थे, उनका हिंदू धर्म में फिर से स्वागत है.
02:04 PM जम्मू-कश्मीर: BJP को समर्थन नहीं देना चाहते हैं NC के विधायक
जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन का मामला लगातार उलझता जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के ज्यादातर विधायक BJP को समर्थन नहीं देना चाहते हैं. उमर अब्दुल्ला इन विधायकों की राय ले रहे हैं.
02:01 PM 'बीजेपी अध्यक्ष करेंगे जम्मू-कश्मीर में CM पर फैसला'
जम्मू-कश्मीर में बीजेपी की ओर से ऑब्जर्वर की भूमिका निभा रहे अरुण सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार बनाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने सभी विकल्प खुले छोड़ रखे हैं. उन्होंने कहा, 'पार्टी के सभी MLA ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ही मुख्यमंत्री और विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत किया है.'
01:22 PM गाजियाबाद: स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की मौत
गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई. उसका इलाज सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा था.
01:12 PM झारखंड: रघुवर दास 3 बजे करेंगे राज्यपाल से मुलाकात
12:20 PM 29 दिसंबर को झारखंड के CM पद की शपथ लेंगे रघुवर दास
12:08 PM रघुवर दास होंगे झारखंड के CM, विधायक दल की बैठक में फैसला
रघुवर दास ही झारखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे. झारखंड बीजेपी विधायक दल की बैठक में रघुवर दास के नाम पर मुहर लग गई है.
12:01 PM राजस्थान के गृहमंत्री समेत 16 मंत्रियों को धमकी भरा ईमेल
राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया समेत 16 मंत्रियों को धमकी भरा ईमेल मिला है. इनमें 10 कैबिनेट मंत्री और 6 राज्यमंत्री शामिल हैं. इंडियन मुजाहिदीन के नाम से मिले ईमेल में आगामी 26 जनवरी को ब्लास्ट की धमकी दी गई है.
11:25AM जम्मू-कश्मीरः BJP-PDP में CM पद को लेकर फंसा पेच
जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन को लेकर बीजेपी और पीडीपी में मुख्यमंत्री पद पर फंसा पेच. पीडीपी चाहती है कि मुफ्ती मुहम्मद सईद बनें मुख्यमंत्री. सूत्रों के हवाले खबर. 6 साल के लिए सीएम पद चाहती है पीडीपी. कांग्रेस और सज्जाद लोन के संपर्क में है पीडीपी.
10:50AM असम में उग्रवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगीः आर्मी चीफ
आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग ने कहा कि असम में उग्रवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. फिलहाल ऑपरेशन जारी है.
10:45AM मेलबर्न टेस्टः ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका, जो बर्न्स आउट
उमेश यादव ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई. उन्होंने जो बर्न्स को 13 रन पर आउट किया.
10:32AM जालंधरः विक्रम सिंह मजीठिया ED दफ्तर पहुंचे
पंजाब के राजस्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया ईडी दफ्तर पहुंचे. ड्रग्स तस्करी केस में मजीठिया से पूछताछ होगी.
10:24AM गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले आर्मी चीफ जनरल सुहाग
आर्मी चीफ जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. असम में बोडो उग्रवादियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑलआउट पर हुई चर्चा.
10:11AM मेलबर्न टेस्टः भारत को चौथी सफलता, शॉन मार्श आउट
मोहम्मद शमी ने भारत को चौथी सफलता दिलाई. उन्होंने शॉन मार्श को 32 रन पर चलता किया.
10:05AM गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे आर्मी चीफ
असम के हालात पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे आर्मी चीफ जनरल दलबीर सिंह सुहाग.
09:45AM मेलबर्न टेस्टः चायकाल तक का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया- 174/3
मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन के खेल में अब वक्त है चायकाल का. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 174/3. सत्र में टीम इंडिया ने झटके दो विकेट. स्मिथ 23 और मार्श 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद.
09:40AM बोडो उग्रवादी हमले के विरोध में आज असम बंद
बोडो उग्रवादी हमले के विरोध में असम बंद का एलान. आदिवासी नेशनल काउंसिल ने 12 घंटे के बंद का एलान किया. AASA, AATSA और ABSU को इसका समर्थन. पदर्शनकारियों ने कई जगह पर ट्रेनें रोकीं.
09:25AM असमः कोकराझार में कर्फ्यू में ढील दी गई
असम के कोकराझार में कर्फ्यू में ढील दी गई. सुबह 5 पांच बजे से शाम 7 बजे तक कर्फ्यू में ढील.
09:17AM राजस्थान के 10 मंत्रियों को आतंकियों की धमकी
राजस्थान के 10 मंत्रियों को आतंकियों की धमकी. राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटरिया समेत 10 मंत्रियों को धमकी. इंडियन मुजाहिद्दीन ने ईमेल के जरिए दी धमकी. 26 जनवरी को ब्लास्ट की धमकी दी. राजस्थान सरकार ने जांच के आदेश दिए.
09:10AM असम के सोनितपुर में सेना का 'ऑपरेशन ऑलआउट' शुरू
असम-अरुणाचल प्रदेश के बॉर्डर के पास स्थित सोनितपुर जिले में सेना का ऑपरेशन ऑलआउट शुरू. उग्रवादियों के खिलाफ है ये ऑपरेशन. CSF, असम राइफल्स और असम पुलिस का है ये ज्वाइंट ऑपरेशन.
08:26AM मेलबर्न टेस्टः ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका, शेन वाटसन आउट
आर अश्विन ने शेन वाटसन को अपनी फिरकी का शिकार बनाया. 52 रन पर आउट हुए शेन वाटसन.
08:20AM मेलबर्न टेस्टः ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका, क्रिस रॉजर्स आउट
मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया. उन्होंने 57 रन के निजी स्कोर पर क्रिस रॉजर्स को पवेलियन लौटाया.
7:35AM झारखंड: आज होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक
झारखंड में मुख्यमंत्री को लेकर सुबह ग्यारह बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक में आज खत्म होगा सस्पेंस. रघुवर दास रेस में आगे.
7:10AM मेलबर्न टेस्ट: पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 92 रन
मेलबर्न टेस्ट: पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 92 रन.
6:45 AM ठंड की वजह से दिल्ली में गई एक की जान
देश की राजधानी में कड़ाके की ठंड की वजह से एक बेघर की जान चली गई. दिल्ली के कनॉट प्लेस में बुधवार शाम 6 बजे पुलिस को एक लाश मिली जिसकी पहचान नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है की शख्स की मौत ठंड की वजह से हुई.
6:05 AM दिल्ली की वर्तमान स्थिति के लिए AAP, बीजेपी जिम्मेदार: राजबब्बर
दिल्ली की हालत के लिए आप और भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस के पूर्व सांसद राजबब्बर ने लोगों से कांग्रेस का समर्थन करने को कहा ताकि शहर में रुकी पड़ी विकास परियोजनाओं को गति मिल सके. उन्होंने कहा, पिछले एक साल से दिल्ली में बिगड़ते हालात के लिए बीजेपी और आम आदमी पार्टी जिम्मेदार हैं.
5:15 AM मेलबर्न टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका, डेविड वार्नर बिना खाता खोले आउट
मेलबर्न टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका, डेविड वार्नर बिना खाता खोले आउट
4:46 AM मेलबर्न टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
मेलबर्न टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
4:02 AM सीरियाई कुर्द के साथ लड़ाई में इस्लामिक स्टेट के 44 सदस्यों की मौत
सीरिया में कुर्द बलों के साथ झड़पों में इस्लामिक स्टेट के कम से कम 44 सदस्य मारे गए. ब्रिटेन स्थित मानवाधिकार संगठन सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने यह जानकारी दी. संगठन के अनुसार हसाकह प्रांत के एक गांव में कुर्दिश पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स के साथ लड़ाई में 30 जिहादी मारे गए. संगठन ने बताया कि उत्तरी सीरिया में एक अन्य स्थान पर लड़ाई में 14 जिहादी मारे गए.
3:03 AM पाक सुरक्षा एजेंसियों ने जेल पर हमले की आतंकवादियों की साजिश नाकाम की
पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने कोट लखपत जेल पर आतंकवादियों के हमले की साजिश नाकाम कर दी और दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
2:08 AM दो बच्चों से अप्राकृतिक यौन संबंध के बाद हत्या मामले में पांच गिरफ्तार
संगम विहार के एक जंगल में अप्राकृतिक यौन संबंध के बाद दो बच्चों की पत्थर मारकर कथित रूप से हत्या मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
1:10AM गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज 84 दंगा पीड़ितों से दिल्ली में करेंगे मुलाकात
गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज 84 दंगा पीड़ितों से दिल्ली में करेंगे मुलाकात
12:24AM अमिताभ बच्चन को मिला यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड
अमिताभ बच्चन को यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड मिला. सम्मान लेते वक्त हुए भावुक बिग बी ने कहा, यशजी से था पारिवारिक संबंध.
12:00AM असम: आदिबासी नेशनल काउंसिल ने आज 12 घंटे का बंद बुलाया
आदिबासी नेशनल काउंसिल ने आज 12 घंटे का असम बंद बुलाया है. इस बंद को AASA, AATSA और ABSU का समर्थन है.