scorecardresearch
 

पंजाब: अटारी बॉर्डर के पास PAK तस्करों के साथ मुठभेड़ में BSF के 3 जवान जख्मी

पंजाब के अमृतसर सेक्टर में अटारी के पास सीमा पर पाकिस्तानी तस्करों के साथ मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तीन जवान घायल हो गए. बीएसएफ के अधिकारियों ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी.

Advertisement
X
वाघा बॉर्डर के पास हुई फायरिंग
वाघा बॉर्डर के पास हुई फायरिंग

पंजाब के अमृतसर सेक्टर में अटारी के पास सीमा पर पाकिस्तानी तस्करों के साथ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तीन जवान घायल हो गए. बीएसएफ के अधिकारियों ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी.

बीएसएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) आरपीएस जसवाल ने बताया कि शनिवार सुबह की तरफ से की गई गोलीबारी में भारतीय जवान घायल हुए. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अटारी सीमा चेकनाके से पांच-छह किलोमीटर दूर (बीओपी) पर हुई. बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद से इलाके में छापेमारी की जा रही है.

पंजाब में संवेदनशील भारत-पाकिस्तान सीमा पर हमेशा हाई अलर्ट पर रहते हैं. सीमा पर भारतीय क्षेत्र में इलेक्ट्रिक तार की बाड़ लगी होने के बावजूद भारतीय और पाकिस्तानी तस्कर यहां से हेरोइन (मादक पदार्थ) की तस्करी करते हैं. बीएसएफ इस साल पाकिस्तान से लगी भारतीय सीमा पर से 125 किलोग्राम हेरोइन जब्त किया है. अमृतसर सेक्टर में करीब 65 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया जा चुका है.

इनपुट IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement