भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि वेस्टर्न कपड़े विदेशियों द्वारा थोपी गई चीजों का ही एक हिस्सा है. साथ ही उनका कहना है कि वेस्टर्न कपड़े भारतीय मौसम के अनुकूल नहीं हैं. स्वामी ने ट्वीट कर अपनी पार्टी को सुझाव दिया है कि उसे भारतीय मौसम के अनुकूल कपड़े बनाने चाहिए साथ ही शराब को भी बैन कर देना चाहिए.
स्वामी ने ट्वीट कर कहा कि संविधान का आर्टिकल 49 कहता है कि शराब को बैन कर देना चाहिए, हालांकि मैं ऐक्शन पैनल में नहीं हूं लेकिन बीजेपी को पार्टी में अनुशासन के तौर पर शराब पर बैन लगा देना चाहिए. वहीं कपड़ों के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा कि वेस्टर्न ड्रेस विदेशों द्वारा थोपी गई है. को यह पार्टी अनुशासन के तौर पर लागू करना चाहिए कि पार्टी के सभी मंत्री भारतीय मौसम के अनुकूल कपड़े पहनें.
Western dress is a foreign imposed slavishness. BJP should make it of party discipline for Ministers to wear Indian climate friendly clothes
— Subramanian Swamy (@Swamy39)
बाद में सफाई देते हुए ने कहा कि वो केवल यह चाहते हैं कि मंत्री भारतीय सभ्यता का प्रचार करें. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब स्वामी ने मंत्रियों के लिए परंपरागत कपड़े पहनने का सुझाव दिया हो. पिछले साल भी स्वामी ने ट्वीट किया था जिसपर काफी बवाल हुआ था. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि बीजेपी को अपने मंत्रियों को पहनने के लिए कहना चाहिए. कोट और टाई में वो वेटर लगते हैं.Article 49 of Const directs alcohol drinks be banned. While I am not for penal action, BJP should make as part of party discipline.
— Subramanian Swamy (@Swamy39)