scorecardresearch
 

अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने 28 मछुआरों को गिरफ्तार किया

अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को 28 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
X
3 नौकाओं को भी पकड़ा गया
3 नौकाओं को भी पकड़ा गया

अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को 28 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया.

मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक गोपीनाथ ने बताया कि पुडुकोट्टई, पंबन और तूतीकोरिन से ताल्लुक रखने वाले इन मछुआरों को कंगेसंतुरई तट ले जाया गया. उन्होंने बताया कि मछुआरों की एक यांत्रिक नौका और दो देसी नौकाओं को भी श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने जब्त कर लिया.

द्वीप देश के जलक्षेत्र में के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना की ओर से इस महीने यह चौथी गिरफ्तारी है.

श्रीलंका की नौसेना ने बीच समुद्र में अलग अलग जगहों से तीन मार्च को आठ मछुआरों और फिर छह मार्च को 29 अन्य को गिरफ्तार किया. इसके बाद 10 मार्च को भी चार अन्य मछुआरों को गिरफ्तार किया गया.

Advertisement

जयललिता ने पीएम मोदी से की थी दखल की अपील
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ऐसी गिरफ्तारियां रोकने के लिए स्थाई हल तलाशने के तहत समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया था और गिरफ्तार एवं जब्त नौकाओं की रिहाई के लिए केंद्र से दखल की मांग की थी.

Advertisement
Advertisement