scorecardresearch
 
158 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स

देश के शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में बुधवार सुबह गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.18 बजे 158.10 अंकों की गिरावट के साथ 24,501.13 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 48.35 अंकों की गिरावट के साथ 7,436.95 पर कारोबार करते देखे गए.

Advertisement
X

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सुबह 131.96 अंकों की गिरावट के साथ 24,527.27 पर खुला, जबकि (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 49.2 अंकों की गिरावट के साथ 7,436.10 पर खुले.

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को मिलाजुला रुख रहा. सेंसेक्स 12.75 अंकों की मजबूती के साथ 24,659.23 पर और निफ्टी 0.05 अंक की गिरावट के साथ 7,485.30 पर बंद हुआ.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement