scorecardresearch
 

बाजार में तेजी, 216 अंक चढ़ा सेंसेक्स

देश के शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में मजबूती देखने को मिल रही है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.36 बजे 216.64 अंकों की तेजी के साथ 24,459.62 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 62.80 अंकों की तेजी के साथ 7,427.75 पर कारोबार करते देखे गए.

Advertisement
X
शेयर बाजार में बजट के बाद से तेजी है
शेयर बाजार में बजट के बाद से तेजी है

देश के शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गुरुवार सुबह तेजी का रुख देखने को मिल रहा है. प्रमुख सूचकांक और निफ्टी भी लगभग इसी समय 62.80 अंकों की तेजी के साथ 7,427.75 पर कारोबार करते देखे गए.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 143.69 अंकों की मजबूती के साथ 24,386.67 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 60.7 अंकों की बढ़त के साथ 7,429.55 पर खुला.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement