गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी का प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित करने की मांग गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के धर्म संसद में भी उठी.
दो संतों धर्म संसद के मंच से नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने की मांग की. वासुदेवाचार्य और जगतगुरु रामानुजाचार्य ने मंच से नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने की मांग की.
जगतगुरु रामानुजाचार्य ने कहा कि अगर मोदी को पीएम उम्मीदवार घोषित किया जाता है तो मैं उनके लिए खुद प्रचार करूंगा.
वहीं धर्म संसद मेमंच से यह भी कहा गया कि अगर मोदी पीएम बनेंगे तभी राम मंदिर बनेगा. इस बीच धर्म संसद के बाहर मोदी समर्थक उनके समर्थन में बार-बार नारेबाजी कर रहे थे. धर्म संसद में वीएचपी के मार्गदर्शक मंडल की प्रस्तावना पर देश के कई संतों ने अपने विचार रखे.
बीजेपी नेता योगी आदित्यनाथ ने धर्मसंसद के मंच से कहा कि इस देश में अब मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति हो रही है. आज जितनी भी समास्याएं हैं उनका मात्र एक समाधान है, वो है हिंदू वोट बैंक.
शिंद के बयान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भगवा रंग आतंक का नहीं बल्कि सनातक धर्म का प्रतीक होता है.
राम मंदिर के निर्माण की मांग पर उन्होंने कहा कि देश की संसद को राम मंदिर पर कोई ठोस कदम उठाना होगा. वरना पूरे देश में आंदोलन होगा.
धर्म संसद में महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद ने इशारे ही इशारे में मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस मंच से किसी का नाम न लेने की घोषणा की गई है पर मैं यह कहूंगा कि वह पिछले 12 सालों से अग्निपरीक्षा दे रहा है. अब उसका वक्त आ चुका है. मैं पार्टी से अपील करूंगा कि वो उसे पीएम उम्मीदवार घोषित करें.