रोहित वेमुला आत्महत्या मामले में अब रोहित के दोस्त ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर आरोप लगाया है. रोहित वेमुला के दोस्त प्रशांत ने कहा है कि रोहित की मां दलित थीं. स्मृति ईरानी ने जो बयान संसद में दिया है वह गलत है.
Smriti Irani is lying and diverting issue, he never received the stipend for seven months- 's mother
— ANI (@ANI_news)
प्रशांत ने कहा कि जब रोहित ने सुसाइड किया तब सबसे पहले सुरक्षा अधिकारी वहां पहुंचे और उसके बाद मेडिकल ऑफिसर आए. प्रशांत ने कहा कि रोहित के सुसाइड को लेकर बीजेपी गेम खेल रही है. स्मृति ने संसद में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया.
प्रशांत ने यह भी कहा कि रोहित के पास जाति का सर्टिफिकेट था. मजिस्ट्रेट की जांच कर सकते हैं. स्मृति ईरानी मामले को दूसरी दिशा दे रही हैं. प्रशांत ने यह भी कहा कि बीते सात महीनों से रोहित को किसी भी तरह का स्टाइपेंड नहीं मिला था.
There is already a caste certificate which states that Rohith was a SC: Rohith Vemula's Friend
— ANI (@ANI_news)
I demand an explanation as to how my son became anti-national and extremist: Rohith Vemula's Mother
— ANI (@ANI_news)
प्रशांत के साथ रोहित की मां ने भी सरकार पर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि एचआरडी मिनिस्ट्री से मिली चिट्ठीयों के मुताबिक उनका बेटा राष्ट्रविरोधी था. रोहित की मां ने कहा कि वह जानना चाहती हैं कि उनका बेटा कैसे राष्ट्रविरोधी और चरमपंथी बन गया.