हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले में विरोध प्रदर्शन रुक नहीं रहे हैं. अब दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रदर्शन कर स्मृति ईरानी का इस्तीफा मांगा है. प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हिरासत में ले लिया गया है.
Rohith Vemula suicide case: Police detain JNU students' protesting against HRD Ministry in Delhi
— ANI (@ANI_news)
हैदराबाद यूनिवर्सिटी के बाहर पुतला फूंका
इस मामले को लेकर हैदराबाद यूनिवर्सिटी के बाहर भी प्रदर्शन जारी है. इन छात्रों को कांग्रेस नेता हनुमंत राव का भी साथ मिला. राव के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे. के छात्रों ने संस्थान के अंतरिम प्रमुख के आवास तक मार्च निकाला और फिर परिसर से बाहर आकर कुलपति का पुतला फूंका, जिनको हटाए जाने की वे मांग कर रहे हैं. मुख्य चिकित्सा अधिकारी रविंद्र कुमार के मुताबिक छह को मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है. एक छात्र की भूख हड़ताल जारी है, जो उसने तीन दिन पहले शुरू की थी. ने पहले स्टाफ क्वार्टर्स में कार्यवाहक कुलपति विपिन श्रीवास्तव के आवास तक मार्च निकाला.