केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) के पद केवी चौधरी की नियुक्ति से जाने-माने वकील राम जेठमलानी इतने खफा हो गए कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने 'ब्रेकअप' का ऐलान ट्विटर पर ही कर डाला.
My breakup with the Prime Minister
— Ram Jethmalani (@RamJethmalani5)
जेठमलानी ने पहले ही जता दिया था असंतोष
आज से आदर खत्म
ने प्रधानमंत्री के नाम पर लिखे अपने पत्र के आखिर में लिखा, 'आज से आपके लिए मेरा कम होता आदर खत्म हो गया.'
CVC और CIC की नियुक्ति
सीबीडीटी के पूर्व प्रमुख केवी चौधरी को नया मुख्य सतर्कता आयुक्त (CVC) और विजय शर्मा को नया मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) सोमवार को बनाया गया. यह पद पिछले नौ
महीने से अधिक समय से खाली था जिसके लिए मोदी सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था.
माेदी और खड़गे ने की थी नामों की सिफारिश
इससे एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने इन पदों के लिए इनके नामों की सिफारिश की थी. इस बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली भी शामिल हुए थे जबकि गृह मंत्री राजनाथ सिंह CVC पर एक अन्य बैठक में शामिल हुए थे.