scorecardresearch
 

PM मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक शुरू, J-K में हिंसा और कर्फ्यू को लेकर चिंता जताई

राजनाथ ने राज्यसभा में चर्चा के बाद कहा कि कश्मीर मुद्दे पर 12 अगस्त को सभी पार्टियों की बैठक बुलाई है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रहेंगे.

Advertisement
X
पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी

एक महीने से ज्यादा समय से तनाव झेल रहे के हालात पर शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक शुरू हो गई है.  लोकसभा में कश्मीर को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया है. इसमें कहा गया कि राष्‍ट्रीय सुरक्षा और अखंडता को लेकर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा. बैठक में कश्मीर हिजबुल आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से जारी हिंसा और कर्फ्यू को लेकर चिंता जताई गई.

इससे पहले संसद में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी कर रहे हैं. बता दें कि इससे पहले विपक्ष के दबाव के बाद सरकार ने राज्यसभा में कश्मीर पर चर्चा की थी.

राज्यसभा में चर्चा के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि घाटी में जो भी चल रहा है, वह पाकिस्तान प्रायोजित है. लेकिन हम पाकिस्तान से अब कश्मीर पर नहीं बल्कि पाक अधिकृत कश्मीर पर ही बात करेंगे. राजनाथ ने चर्चा के बाद कहा कि कश्मीर मुद्दे पर 12 अगस्त को सभी पार्टियों की बैठक बुलाई है. इसमें प्रधानमंत्री भी रहेंगे.

Advertisement

राजनाथ सिंह ने साफ किया कि कश्मीरमें लगातार कर्फ्यू नहीं लगाया गया है. हालांकि अभी वहां हालात सामान्य नहीं है. मगर सरकार पूरी कोशिश कर रही है की स्थिति जल्दी ठीक हो.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement