साल के पहले दिन ही तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल 1 रुपये 29 पैसे महंगा हुआ तो डीजल में 97 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. नई दरें रविवार की आधी रात से लागू हो गईं.
तेल की कीमतों में वृद्धि के मद्देनजर इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने रविवार को पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया.
Price of Petrol increased by Rs.1.29 per litre & price of Diesel increased by Rs.0.97 per litre, w.e.f from midnight of 1st/2nd January
— ANI (@ANI_news)
सोमवार से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70.60 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 73.13 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 76.91 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 70.07 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी. डीजल की कीमत दिल्ली में 57.82 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 63.61 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 60.06 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 59.47 रुपये प्रति लीटर हो गई.
इससे पहले 17 दिसंबर को के दाम में 2.21 रुपये का इजाफा किया गया था, जबकि डीजल की कीमत में 1.79 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.
गौरतलब है कि देश में तेल कंपनियां हर 15 दिन में की कीमतों की समीक्षा करती हैं. इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रूड के दामों के आधार पर घरेलू तेल कीमतों में बदलाव होता है.