मुंबई के रहने वाले मंसूर दरवेश ने पिछले महीने एक आरटीआई दायर करके राष्ट्रपति भवन की व्यवस्था पर होने वाले खर्चों के बारे में जानकारी मांगी और जो जवाब मिले, वो हैरान करने वाले थे.
स्टाफ पर खर्च 41 करोड़ से ज्यादा
के जवाब में बताया गया कि पर होने वाला खर्च, स्टाफ, रोज के खर्चे और राष्ट्रपति को मिलने वाला अलाउंस 2012-13 में 30.96 करोड़, 2013-14 में खर्च 38.70 करोड़ था, जो 2014-15 में 41.96 करोड़ तक पहुंच गया.
कर्मचारियों की संख्या
आरटीआई में राष्ट्रपति भवन में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या भी पूछी गई थी. जवाब मिला कि राष्ट्रपति भवन के सचिवालय में 754 लोग, 9 निजी सचिव, 27 ड्राइवर, 64 सफाईकर्मी और 8 टेलीफोन ऑपरेटर काम करते हैं.
एक महीने का टेलीफोन बिल 5.06 लाख
मई के महीने में इन कर्मचारियों के वेतन पर 1.52 करोड़ रुपये खर्च किए गए. मई में टेलीफोन 5.06 लाख रुपये आया, जबकि मार्च में यह 4.25 लाख और अप्रैल में 5.06 लाख था.