scorecardresearch
 

AAP में शामिल होंगी बीजेपी के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम

बीजेपी से निलंबित बिहार के दरभंगा से सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी और पूनम आजाद 13 नवंबर को आम आदमी पार्टी में शामिल होंगी. मंगलवार को ही आप के नेता संजय सिंह कीर्ति आजाद के घर पर देखे गए.

Advertisement
X
कीर्ति आजाद
कीर्ति आजाद

बीजेपी से निलंबित बिहार के दरभंगा से सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी और पूनम आजाद 13 नवंबर को आम आदमी पार्टी में शामिल होंगी. मंगलवार को ही आप के नेता संजय सिंह कीर्ति आजाद के घर पर देखे गए.

बताया जा रहा है कि संजय सिंह वहां से मिलने गए थे. पिछले दिनों पूनम आजाद ने कहा था कि उनके परिवार के साथ पार्टी अन्याय कर रही है, कीर्ति का पार्टी से निलंबन सही नहीं है. पूनम ने कहा था कि कीर्ति ने पार्टी की नीति और सिद्धांत के खिलाफ कोई काम नहीं किया था और वह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर पिछले 25 साल से सक्रिय हैं.

गौरतलब हो कि डीडीसीए विवाद में वित्त मंत्री अरुण जेटली पर लगातार हमला कर रहे कीर्ति आजाद को पार्टी ने निलंबित कर दिया गया था. ने कहा था कि कीर्ति आजाद के खिलाफ यह कार्रवाई पार्टी लाइन से अलग जाकर वित्त मंत्री अरुण जेटली पर हमला करने के लिए की गई.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement